तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, सवार मोटर साइकिल दो युवक घायल, हॉस्पिटल में भर्ती, इलाज जारी

A speeding car hit a bike from behind, two youths riding the motorcycle were injured, admitted to hospital, treatment is ongoing.

तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, सवार मोटर साइकिल दो युवक घायल, हॉस्पिटल में भर्ती, इलाज जारी

जांजगीर-चांपा : जांजगीर जिला के शिवरीनारायण में एक तेज रफ्तार एर्तिका कार ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. यह घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक शिवरीनारायण के केरा रोड पर पवन फ्यूल्स के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद कार बाइक को घसीटते हुए काफी दूर ले गई और सड़क किनारे गढ्डे में जा फसी. बाइक कार के सामने दब गया. टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों युवक दूर जा गिरे. जिससे दोनों की जान बच गई.
इस हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए. हादसे में घायल लोगों की पहचान मुड़पार निवासी विजय कश्यप और धनंजय केवट उम्र 22 साल के रुप में हुई है. जो सिंगल गांव का रहने वाला है.
विजय कश्यप को गंभीर चोटें आई हैं. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जबकि धनंजय को भी चोटें आई हैं. लेकिन उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.
चश्मदीदों के मुताबिक कार की रफ्तार काफी तेज थी. जिससे टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और कार चालक की पहचान की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t