कबीरधाम में हादसा, पुल से टकराई राजिम जा रही तेज रफ्तार कार, सिद्ध आश्रम से दर्शन कर लौट रहे दो श्रद्धालुओं की मौत, 3 श्रद्धालु घायल

Accident in Kabirdham: A speeding car going to Rajim collided with a bridge, killing two devotees returning from Siddha Ashram, and injuring three others.

कबीरधाम में हादसा, पुल से टकराई राजिम जा रही तेज रफ्तार कार, सिद्ध आश्रम से दर्शन कर लौट रहे दो श्रद्धालुओं की मौत, 3 श्रद्धालु घायल

कबीरधाम : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है.  शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए. यह मामला पंडरिया थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश स्थित सिद्ध आश्रम से दर्शन कर करीब 6 बजे मऊ (एमपी) से राजिम वापस लौट रही एक कार नम्बर CG-04-MU-6853 पंडरिया थाना क्षेत्र के रहमान कांपा के पास अनियंत्रित होकर पुल के सुरक्षा घेरे से टकरा गई. इस दर्दनाक हादसे में लोकनाथ साहू उम्र 43 साल और लक्ष्मी साहू उम्र 40 साल ग्राम बम्हनी, जिला महासमुंद के निवासी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं कार में सवार अन्य तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए.
चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी और चालक कंट्रोल खो बैठा. तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होते ही पुल के सुरक्षा घेरे से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. आसपास के ग्रामीणों ने हादसे की खबर पुलिस को दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की.
खबर मिलते ही पंडरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं तीनों घायलों को नाजुक हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t