धमतरी में जन्मा जलपरी शिशु, कुदरत का करिश्मा देखकर दंग रह गए डॉक्टर और परिजन, निचला हिस्सा आपस में जुड़ा हुआ और सिर्फ एक ही पैर

A mermaid baby was born in Dhamtari, leaving doctors and family stunned by the miracle of nature, with its lower body fused together and only one leg.

धमतरी में जन्मा जलपरी शिशु, कुदरत का करिश्मा देखकर दंग रह गए डॉक्टर और परिजन, निचला हिस्सा आपस में जुड़ा हुआ और सिर्फ एक ही पैर

धमतरी : धमतरी से एक बेहद चौंकाने वाली और दुर्लभ खबर सामने आई है. जिला अस्पताल में एक ऐसे शिशु का जन्म हुआ. जिसे देखकर डॉक्टर से लेकर पूरा अस्पताल स्टाफ हैरत में पड़ गया. नवजात का शरीर सामान्य बच्चों जैसा नहीं था. बल्कि उसका निचला हिस्सा आपस में जुड़ा हुआ था और सिर्फ एक ही पैर मौजूद था. यही वजह थी कि वह बिल्कुल जलपरी जैसा दिखाई दे रहा था.
मिली जानकारी के मुताबिक 28 साल की महिला प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थी. प्रसव के बाद जब बच्चे का जन्म हुआ तो डॉक्टर और नर्सें खुद भी दंग रह गए. 
बच्चे के दोनों पैर आपस में जुड़े थे, जो हूबहू समंदर की जलपरी जैसे दिखते थे. डिलिवरी के दौरान जब नवजात सामने आया. तो डॉक्टर और नर्स दंग रह गए. इस अनोखे शिशु को देखने के लिए अस्पताल में मरीजों और परिजनों की भीड़ जुट गई. मासूम ने जन्म के बाद तीन घंटे तक ज़िंदगी और मौत से जंग लड़ी. दुर्भाग्यवश जन्म के कुछ देर बाद ही शिशु की मौत हो गई.
डॉक्टरों ने बताया कि यह जन्मजात विकार का मामला है. जो बेहद ही दुर्लभ परिस्थितियों में देखने को मिलता है. जिसे दुनिया भर में मरमेड सिन्ड्रोम कहा जाता है.
धमतरी में जन्मा यह शिशु भले ही कुछ देर ही इस दुनिया में रह पाया. लेकिन अपने अनोखे और विचित्र रुप की वजह से सभी को हैरान करने वाला है. बहरहाल इस करिश्माई लेकिन दर्दनाक घटना ने हर किसी को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि ज़िंदगी कब कौन सा रुप ले ले. कोई नहीं जानता.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t