सुप्रीम कोर्ट से सीएम अरविंद केजरीवाल को मिली रिहाई, खुशी से झूम उठी AAP, सत्य की जीत -मनीष सिसोदिया, समर्थकों ने किया स्वागत

CM Arvind Kejriwal gets release from Supreme Court AAP rejoices victory of truth - Manish Sisodia supporters welcomed

सुप्रीम कोर्ट से सीएम अरविंद केजरीवाल को मिली रिहाई, खुशी से झूम उठी AAP, सत्य की जीत -मनीष सिसोदिया, समर्थकों ने किया स्वागत

दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी. सुप्रीम कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को CBI के मामले में सशर्त जमानत दी. अगर सीएम केजरीवाल को जेल से बाहर आने के बाद सुप्रीम कोर्ट द्वारा बताई गई शर्तों को मानना होगा.
सुप्रीम कोर्ट से सीएम अरविंद केजरीवाल को मिली रिहाई, खुशी से झूम उठी AAP, सत्य की जीत -मनीष सिसोदिया, समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया.

आपको बता दें कि पिछली दफा कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल से पहले मनीष सिसोदिया को भी कुछ दिन पहले ही जमानत दी थी. मनीष सिसोदिया के जेल से बाहर आने के बाद बीआरएस नेता के कविता भी जमानत पर जेल से बाहर आई चुकी हैं.
5 महीने बाद जेल से हुए रिहा
अगर सीबीआई केजरीवाल को गिरफ्तार नहीं करती. तो वह जुलाई में ही जेल से बाहर आ जाते. ईडी वाली मामले में कोर्ट से केजरीवाल को पहले ही अंतरिम जमानत मिल गई थी. अब सीबीआई वाले मामले में भी जमानत मिलने के बाद केजरीवाल 5 महीने बाद जेल से रिहा हो गए.
केजरीवाल पर लगाई गई शर्तों पर न्यायिक अनुशासन के कारण टिप्पणी नहीं कर रहा हूं. ईडी मामले में रिहाई के समय केजरीवाल को गिरफ्तार करने की सीबीआई की जल्दबाजी समझ से परे हैं. जबकि 22 महीने तक उसने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया. ईडी मामले में केजरीवाल पर लगाई गई शर्तें घोर आपत्तिजनक हैं. जो उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रवेश करने से रोकती हैं.
ईडी की दलील हो गई फेल
सीबीआई की गिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल हाई कोर्ट गए और फिर सुप्रीम कोर्ट गए. सीबीआई की दलील थी कि केजरीवाल को पहले लोअर कोर्ट जाना चाहिए था. इसके बाद उन्हें हाई कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट का रुख करना चाहिए थे. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की दलील को नहीं माना.
केजरीवाल को जमानत, लेकिन 'मुख्यमंत्री' अभी भी जेल में! जानें फैसले से क्या मिली खुशी क्या गम.
सुप्रीम कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को जमानत देते समय कहा है कि वह जेल से बाहर आने के बाद किसी फाइल पर साइन नहीं कर पाएंगे. लेकिन कोर्ट ने उनके हरियाणा विधानसभा चुनाव में जाकर प्रचार करने पर कोई रोक नहीं लगाई है.
ईडी की दलील हो गई फेल
सीबीआई की गिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल हाई कोर्ट गए और फिर सुप्रीम कोर्ट गए. सीबीआई की दलील थी कि केजरीवाल को पहले लोअर कोर्ट जाना चाहिए था. इसके बाद उन्हें हाई कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट का रुख करना चाहिए थे. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की दलील को नहीं माना.
सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई वाले मामले में केजरीवाल को जमानत जरूर दे दी है, लेकिन इसके साथ ही उन पर शर्तें भी लगाई गई हैं. कोर्ट ने कहा कि ईडी मामले में मिली अंतरिम जमानत पर लागू शर्तें इस मामले में भी लागू रहेंगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

बेल पर पत्नी ने क्या कहा?
पति अरविंद केजरीवाल को बेल मिलने के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने भी खुशी व्यक्त की। उन्होंने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के परिवार को बधाई! मजबूत बने रहने के लिए धन्यवाद. साथ ही हमारे अन्य नेताओं की भी जल्द से जल्द रिहाई की कामना करते हैं. बेल मिलने के बाद आप के नेता केजरीवाल के घर भी पहुंचे हैं.
मनीष सिसोदिया ने कहा- सत्य की जीत हुई
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सीएम केजरीवाल को बेल मिलने के बाद इसे सत्य की जीत हुई है. सिसोदिया ने एक्स पोस्ट की मदद से कहा कि आज एक बार फिर साबित हो गया है कि अरविंद केजरीवाल जैसा कट्टर ईमानदार और देशभक्त नेता इस देश में नहीं है. BJP ने केजरीवाल जी को गिरफ़्तार करने और जनता के काम रोकने के लिए तमाम षड्यंत्र रचे। उन्होंने ऐसा करके बहुत बड़ा पाप किया. लेकिन बाबा साहब के संविधान और सुप्रीम कोर्ट की ताकत से आज सच्चाई की जीत हुई है और एक बहुत बड़े झूठ का पर्दाफाश हुआ है.
बेल से दौड़ी रिहाई की लहर- राघव चड्ढा
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने केजरीवाल की बेल पर खुशी से जताते हुए कहा कि सीएम केजरीवाल की रिहाई के आदेश से पूरे देश में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है। आज साबित हो गया है कि झूठ के दम पर आप सच को कैद करके नहीं रख सकते.
बेल मिलना तय था- सौरभ भारद्वाज
मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सीएम केजरीवाल को जमानत मिलना तय था। इस मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आज केंद्र की जांच एजेंसियों को जो कहा है. वह केंद्र सरकार के लिए बहुत बड़ी फटकार है. केंद्र की जांच एजेंसियों को सुप्रीम कोर्ट तोता कहता था., वह आज भी है. जांच एजेंसियां ना सिर्फ निष्पक्ष दिखें बल्कि वह काम भी निष्पक्ष करें.
सत्यमेव जयते- गोपाल राय
दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है. पराजित नहीं. सर्वोच्च न्यायलय का बहुत बहुत शुक्रिया. सत्यमेव जयते, जेल के तले टूट गए. अरविंद केजरीवाल छूट गये इंकलाब जिंदाबाद.
लोकतंत्र में तानाशाही नही चलेगी- संजय सिंह
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि सीएम केजरीवाल ने तानाशाह को झुकाने का काम किया है. BJP और मोदी सरकार ने झूठ का पहाड़ खड़ा करके आम आदमी पार्टी और केजरीवाल जी को ख़त्म करने की कोशिश की लेकिन वह भूल गये कि सच की जीत होती है और अन्याय का अंत होता है. आज केजरीवाल बाहर आएंगे. अब हम हरियाणा और दिल्ली के विधानसभा चुनावों में मज़बूती से जुटेंगे. केंद्र की तानाशाही सरकार का अंत नज़दीक आ चुका है. मंत्री आतिशी ने कहा कि सत्यमेव जयते, सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं.
हरभजन सिंह, AAP नेता
खुशी की बात है कि हमारे प्यारे नेता अरविंद केजरीवाल जी को सुप्रीम कोर्ट में जमानत मिल गई. इससे निश्चित रुप से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आएगी और आम आदमी पार्टी का हरियाणा में अभियान पंख लगा लेगा. वह लोगों की सेवा करने के लिए अपना समर्पण जारी रखेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

BJP के मुंह पर थप्पड़ लगा है केजरीवाल की जमानत पर बोले AAP के हरियाणा अध्यक्ष सुशील गुप्ता
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर AAP के हरियाणा अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा, BJP के मुंह पर थप्पड़ लगा है. आज सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा कि सत्ता का गलत इस्तेमाल किया गया है. हरियाणा के उम्मीदवारों में चार गुना उत्साह है और अब और ज्यादा जोर-शोर और ताकत के साथ हर कार्यकर्ता काम करेगा क्योंकि अरविंद केजरीवाल हरियाणा आएंगे। धीरे-धीरे सब बाहर आ गए हैं. अब भाजपा की बोलती बंद हो गई है.
केजरीवाल को जमानत मिलना संविधान की जीत: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने को संविधान की जीत बताया है. अखिलेश यादव ने 'एक्स' पर लिखा कि दिल्ली के लोकप्रिय व जन कल्याणकारी मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी की जमानत ‘संविधान की जीत’ है. उन्होंने कहा कि संविधान विरोधी ही संविधान का दुरुपयोग करते हैं और न्याय के दरवाजे पर दी गयी दस्तक हमेशा सुनी जाती है. यादव ने कहा कि दुनिया अब तक इसी परंपरा पर आगे बढ़ी है और भविष्य में भी बढ़ती रहेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb