रायपुर में फिर पकड़ाए मवेशी तस्कर, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, 1 अंतर्राज्यीय समेत 2 महासमुंद और 1 बलौदा बाजार का आरोपी वाहन समेत गिरफ्तार
Cattle smugglers caught again in Raipur, police made a big revelation, 2 including 1 interstate accused from Mahasamund and 1 from Baloda market arrested along with the vehicle.
रायपुर : 19 फ़रवरी 2025 को थाना माना पुलिस को खबर मिली कि कुछ लोग चारपहिया वाहन के पीछे डाला में मवेशी भरकर परिवहन करते माना की तरफ आ रहे हैं. इस खबर के मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी माना के नेतृत्व में थाना माना पुलिस की टीम द्वारा आरोपियों को पकड़ने हेतु टेमरी सिग्नल के पास नाकेबंदी पाईंट लगाया गया.
इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा वाहन को आता देखकर रुकवाया गया. वाहन के अंदर 4 लोग सवार थे. जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम विकास कुमार वर्मा, संतोष यादव, शेष नारायण यादव और खोरबहारा यादव होना बताया गया. टीम के सदस्यों द्वारा वाहन के पीछे जाकर देखने पर पाया गया कि डाला तिरपाल से ढ़का हुआ था. तिरपाल को खोलकर देखने पर डाला में मवेशी थे. मवेशियों के बारे में पूछताछ करने व परिवहन करने के बारे में उक्त व्यक्तियों से वैध दस्तावेज की मांग करने पर व्यक्तियों द्वारा लगातार पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करते हुए किसी तरह का कोई दस्तावेज पेश नहीं किया गया.
जिस पर आरोपी विकास कुमार वर्मा, संतोष यादव, शेष नारायण यादव और खोरबहारा यादव को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 नग मवेशी और घटना में इस्तेमाल अशोक लिलैंड वाहन नम्बर CG04 NP 9077 को जप्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना माना में अपराध क्रमांक 54/25 धारा 11(1) घ पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 का जुर्म दर्ज कर कार्यवाही करने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ अलग से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी कार्यवाही किया गया.
गिरफ्तार आरोपी
01. विकास कुमार वर्मा पिता मां लखन वर्मा उम्र 26 साल निवासी कबीर आश्रम के पास वार्ड नंबर 04 चौरंग थाना सिमगा जिला बलौदा बाजार
02. संतोष यादव पिता लालाराम यादव उम्र 47 साल निवासी यादव मोहल्ला वार्ड नंबर 08 लिटिया दादर थाना बागबाहरा जिला महासमुंद
03. शेष नारायण यादव पिता गिरवर यादव उम्र 32 साल निवासी ग्राम लालपुर शिव मंदिर के पास बागबाहरा जिला महासमुंद
04. ख़ोरबहारा यादव पिता पुहुप राम यादव उम्र 39 साल निवासी वार्ड नंबर 02 हाथी सर अहीर पर तार बोर्ड थाना तारबोड़ जिला नवापाड़ा ओडिशा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



