मौदहापारा में चाकूबाजी, रमजान की इफ्तारी लेने जा रहे दो युवक घायल, इलाके में तनाव का माहौल, आरोपी फरार, मौके पर फोर्स तैनात, जांच में जुटी पुलिस
A stabbing incident occurred in Maudhapura, injuring two youths on their way to Ramadan Iftar. Tension prevailed in the area, the accused absconded, and police deployed at the scene and investigating.
रायपुर : राजधानी रायपुर के मौदहापारा इलाके में चाकूबाजी की घटना सामने आई है. कुछ युवकों ने मिलकर त्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रमजान की इफ्तारी लेने जा रहे दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया. इस वारदात के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई और बड़ी तादाद में लोग मौदहापारा थाने के सामने इकट्ठा हो गए. यह मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मौदहापारा क्षेत्र के निवासी मोहम्मद अल्ताफ और राशिद अली पर रवि रक्सेल, अभय और उनके साथियों ने हमला कर दिया. आरोप है कि हमलावरों ने दोनों युवकों पर चाकू से वार किया। इलाके में तनाव हालांकि इस हमले में दोनों युवक बाल-बाल बच गए.
वारदात के बाद आसपास के लोगों ने फौरन हस्तक्षेप किया। इस वजह से हालात और बिगड़ने से बच गए. हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई. कुछ ही देर में बड़ी तादाद में लोग मौदहापारा थाने के सामने भी पहुंच गए. और और आरोपियों की फौरन गिरफ्तारी की मांग की.
स्थानीय लोगों के मुताबिक हमले के पीछे पुराना विवाद होने की भी आशंका जताई जा रही है. हालांकि पुलिस की तरफ़ से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद हालात को कंट्रोल करने के लिए इलाके में गश्त बढ़ा दी है.
वारदात की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों की हालात की जानकारी ली. शुरुआती जानकारी के मुताबिक दोनों को गंभीर चोट नहीं आई है. लेकिन चाकू से वार किए जाने की वजह से मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि वारदात के बारे में जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है. आसपास के लोगों और चश्मदीदों से पूछताछ भी की जा रही है.
अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस हमले के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा. लेकिन पुलिस की मौजूदगी की वजह से हालात कंट्रोल में है. एहतियातन तौर पर पुलिस अफसर और 3 थानों की फोर्स मौके पर तैनात है. पीड़ितों और उनके परिवार के सदस्यों को वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



