मैनपुर में रसोई गैस किल्लत को लेकर कांग्रेस द्वारा शवयात्रा निकाल प्रदर्शन, नाले की गैस से चाय बनाने की कोशिश, लगी भारी भीड़, महंगाई पर भाजपा सरकार को घेरा

Congress staged a protest in Mainpur over the shortage of cooking gas, with a large crowd attempting to make tea using sewer gas, and the BJP government being targeted over inflation.

मैनपुर में रसोई गैस किल्लत को लेकर कांग्रेस द्वारा शवयात्रा निकाल प्रदर्शन, नाले की गैस से चाय बनाने की कोशिश, लगी भारी भीड़, महंगाई पर भाजपा सरकार को घेरा

गरियाबंद/मैनपुर :गरियाबंद जिले की तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर द्वारा रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी और गैस की किल्लत को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया गया सबसे पहले कांग्रेसियों ने गैस सिलेंडर का यात्रा निकाली. इस रैली में भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया गया. रैली नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए बस स्टैंड पहुंची और वापस पंचायत कार्यालय के सामने नाली में चाय बनाने का प्रदर्शन किया. इस अनोखे प्रदर्शन को देखने भारी भीड़ लगी रही और लोगों ने जमकर आनंद लिया. कांग्रेस के इस अनोखे प्रदर्शन का पूरे नगर और क्षेत्र में जमकर चर्चा हो रही है और लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं तो सोशल मीडिया में भी जमकर नाली में चाय बनाने का वीडियो वायरल हो रहा है.
मैनपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क किनारे नाले की गैस से चाय बनाने की कोशिश कर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध जताया. हालांकि यह प्रयास सफल नहीं हो सका. लेकिन इस प्रतीकात्मक प्रदर्शन ने राहगीरों और स्थानीय लोगों का ध्यान खींच लिया.
दरअसल हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा नाले की गैस से चाय बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेताओं ने शहर में यह प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए.
यह प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव के नेतृत्व में किया गया.  कांग्रेस कार्यकर्ता चाय बनाने के बर्तन और कुल्हड़ लेकर नाले के पास पहुंचे और चूल्हा जलाकर चाय बनाने का प्रयास किया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की.
प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नाले की गैस से चाय बनाने जैसी बातें करते हैं. लेकिन इससे आम जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होता. उन्होंने कहा कि आज घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत बढ़ रही है और लोग इससे परेशान हैं. जबकि सरकार इस मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही.
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने आरोप लगाया कि महंगाई लगातार बढ़ रही है और गैस सिलेंडर आम लोगों की पहुंच से दूर होता जा रहा है. उनका कहना था कि इन समस्याओं के बावजूद भाजपा सरकार जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन सरकार को आम जनता की परेशानियों की याद दिलाने के लिए किया गया है.
*प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से चाय बनाकर लोगों को पिलाने की भी कोशिश की सड़क किनारे हुए इस अनोखे प्रदर्शन को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ भी जुट गई और यह पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना रहा.*
इस दौरान प्रमुख रूप से जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष संजय नेताम, ब्लाक कांग्रेस मैनपुर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका कपिल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन नागेश,महामंत्री गेन्दू यादव, शाहिद मेमन, सावंत शर्मा,जाकीर रजा,पूरन मेश्राम,नजीब बेग,पदूलोचन यादव, इमरान खान,दुलेन्द्र नेगी, मुकेश कपिल,दयाराम यादव,रोशन राठौर, डोमार साहू,गुंजेश कपिल,उपासिन नागेश,दादू, राकेश ध्रुव,तरूण कपिल,हबीब मेमन, सहित बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता मोजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB