कॉलेज के क्लर्क की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, कमरे में जमीन पर पड़ी मिली लाश, आत्महत्या या कुछ और!, पुलिस कर रही मामले की जांच

College clerk died under suspicious circumstances dead body found lying on the floor in the room suicide or something else police is investigating the case

कॉलेज के क्लर्क की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, कमरे में जमीन पर पड़ी मिली लाश, आत्महत्या या कुछ और!, पुलिस कर रही मामले की जांच

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में घर के अंदर एक युवक की लाश मिली है. बताया जा रहा है कि 3-4 दिन से घर बंद था. घर से बदबू आने पर पड़ोसियों को शक हुआ. फिर पुलिस को जानकारी दी. मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक दुर्गेश यादव 38 साल शासकीय नवीन कॉलेज में क्लर्क के पद पर कार्यरत था. पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया.
बताया जा रहा है कि 20 सितंबर को संजय कोसले घर के बाहर से दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगा रहा था. अंदर कोई जवाब नहीं मिला. साथ ही तेज बदबू आ रही थी. शक होने पर नवागढ़ पुलिस को खबर दी गई. मौके पुलिस टीम पहुंची. खिड़की से देखने पर पता चला कि दुर्गेश मृत अवस्था में पड़ा हुआ है.
मृतक के परिजनों को फोन में घटना की जानकारी दी गई. परिजन भी मौके पर पहुंचे. देखने पर शव 3-4 दिन पुराना था. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि दुर्गेश यादव शराब पीने का आदी था. दुर्गेश यादव का कुछ समय पहले ही अपनी पत्नी से तलाक़ हो चुका है. वह मिर्गी का मरिज भी था. पुलिस द्वारा पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. नवागढ़ पुलिस जांच में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb