5 लाख की बिजली चोरी में मिलीभगत की आशंका, 56 अफसरों की संयुक्त टीम की अब तक की सबसे बड़ी छापामार कार्रवाई, सहायक अभियंता सस्पेंड

Collusion suspected in Rs 5 lakh electricity theft; a joint team of 56 officers conducts the largest raid to date; Assistant Engineer suspended

5 लाख की बिजली चोरी में मिलीभगत की आशंका, 56 अफसरों की संयुक्त टीम की अब तक की सबसे बड़ी छापामार कार्रवाई, सहायक अभियंता सस्पेंड

रायपुर : छत्तीसगढ़ के लोरमी में बिजली चोरी के खिलाफ बिजली वितरण कंपनी ने  की है. 56 अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने एक साथ कई जगहों पर दबिश दी और 31 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी. पकड़े गए मामलों में मंगल भवन, फार्महाउस, बिग बाजार और ज्वेलर्स की दुकानें भी शामिल हैं.
बिजली चोरी पाए जाने पर संबंधित उपभोक्ताओं को कुल 17 लाख रुपये का सहायक बिल थमाया गया है. इस मामले में लोरमी उपसंभाग में पदस्थ सहायक अभियंता लव सिंह को प्रारंभिक जांच में गंभीर लापरवाही का दोषी पाया गया है. इसके अलावा बिजली चोरी में मिलीभगत की भी आशंका है.
क्षेत्रीय कार्यपालन निदेशक ए.के. अम्बस्ट ने लव सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय अधीक्षण अभियंता कार्यालय, कोरबा तय किया गया है. जांच के दौरान पाया गया कि कई जगहों पर मीटर को बायपास कर सीधी हुकिंग के जरिए बिजली खपत की जा रही थी.
इस कार्रवाई में जिन प्रमुख स्थानों पर चोरी पकड़ी गई. उनमें अंजली बिग बाजार, दिनेश ज्वेलर्स, टेकचंद गुप्ता, अनिल सलूजा फार्महाउस और जवाहरलाल साहू का मंगलभवन शामिल हैं. इस पूरी कार्यवाही में कई कार्यपालन इंजीनियर ,अस्सिटेंट इंजीनियर की टीम शामिल थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB