आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर में हुई चोरी की आखिरकार सुलझी गुत्थी, पुलिस ने आदतन अपराधी मोनू को किया गिरफ्तार, वारदात सीसीटीवी में कैद
The theft at the temple of the revered goddess Maa Danteshwari has finally been solved. Police have arrested habitual offender Monu, and the incident was captured on CCTV.
जगदलपुर : बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दंतेश्वरी मंदिर में हुई चोरी की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई है. बस्तर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोनू यादव को ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया. चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज और साइबर टीम की मदद से ट्रेस की गई.
हालांकि इसमें चौंकाने वाली बात सामने आई है की आरोपी द्वारा दंतेश्वरी मंदिर के भीतर सरस्वती माता की प्रतिमा और नारायण मूर्ति से चोरी की गई चैन सोने की नहीं है. जिस चैन को सोना समझकर आरोपी ने चोरी की थी… वह नकली निकली. बेच नहीं पाया. इसलिए ओडिशा में छिपा हुआ था. आरोपी का ससुराल नयामुण्डा जगदलपुर मे है.
बोधघाट थाना, कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की टीम ने मिलकर आरोपी को धर दबोचा. पुलिस के अनुसार आरोपी आदतन अपराधी है. और पहले भी गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है. घटना से पूरे जगदलपुर में चर्चा का माहौल, लेकिन अब पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली.
आरोपी
मोनू यादव पिता मंगल यादव निवासी उड़ीसा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



