जंगल में सड़ी गली हालत में मिली एक हफ्ते से लापता युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच
Dead body of a young man missing for a week was found in rotten condition in the forest sensation spread in the area police is investigating the case
कोंडागांव : कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदली के जंगल मे गांव के ही युवक की सड़ी गली हालत में लाश मिली है. जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम जब गांव का ग्रामीण जंगल मे गाय चराने गया था. इसी दौरान ग्रामीण ने युवक की सड़ी गली लाश देखकर ग्राम सरपंच को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद सोमवार को सरपंच और परिजनों ने थाने में आकर घटना की जानकारी दी. वहीं लाश मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फ़ैल गई है.
बताया जा रहा है कि मृतक युवक अमर सिंह मरकाम उम्र 32 साल एक हफ्ते पहले शुक्रवार को घर से निकला था. घटना स्थल पर पेड़ में आकाशीय बिजली गिरने के निशान हैं. जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यूवक की मौत आकाशीय बिजली के चपेट में आने से हुई होगी. फिलहाल फरसगांव पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



