ऑपरेशन तलाश को मिली कामयाबी. पुलिस का बड़ा एक्शन, युवक को जिंदा जलाने वाला हत्यारा और शहर के आदतन बदमाश गिरफ्तार
Operation Talash was a success. A major police action was taken, arresting the murderer who burned a young man alive and a habitual criminal from the city.
रायगढ़/खरसिया : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में चौकी खरसिया पुलिस ने मौहापाली मर्डर के फरार आरोपी कृष्णा उर्फ गंगाराम सोनवानी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.
वहीं थाना कोतवाली पुलिस ने धांगरडीपा क्षेत्र में दर्ज दो अलग-अलग मारपीट के मामलों में फरार आरोपी राजीव यादव उर्फ राजू और आयुष यादव को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी राजीव यादव उर्फ राजू थाना कोतवाली में दर्ज अपराध क्रमांक 85/2026 और 88/2026 में वांछित था. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधक कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया. जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
“ऑपरेशन तलाश” के तहत खरसिया पुलिस ने मौहापाली में युवक शिव प्रसाद पटेल की मारपीट कर पेट्रोल डालकर हत्या करने के मामले में फरार आरोपी कृष्णा उर्फ गंगाराम सोनवानी पिता छोटकू सोनवानी उम्र 28 साल निवासी मौहापाली भांटापारा थाना खरसिया को दोपहर उसके गांव के तालाब के पास से गिरफ्तार किया है. इस मामले का मुख्य आरोपी निलेश डेंजारे उर्फ निले को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.
बता दें कि 16 फरवरी 2026 को मृतक शिव प्रसाद पटेल अपने मामा के घर मौहापाली गया था. जहां आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ मारपीट की और बाद में पेट्रोल डालकर आग लगा दी. जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
आरोपी कृष्णा उर्फ गंगाराम ने बताया कि उसने मारपीट में घायल शिव प्रसाद पटेल के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाई थी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सबूत और मुखबिर से मिली खबर के आधार पर फरार आरोपी कृष्णा सोनवानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मृतक की मोटरसाइकिल, कपड़े और वारदात में इस्तेमाल सामग्री जप्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है.
कोतवाली क्षेत्र में 22-23 फरवरी की दरम्यानी रात यादव धर्मशाला भुजबधान तालाब में आयोजित विवाह कार्यक्रम के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी राजीव यादव उर्फ राजू और उसके साथियों ने डीजे संचालक प्रिंस निषाद के साथ लकड़ी के बत्ता से मारपीट की थी. और बीच-बचाव करने पर शिकायतकर्ता को भी धमकाया गया था. इसी तरह एक दुसरे मामले में बजरंग बली मंदिर के पास मुख्य मार्ग पर खड़े रंजन यादव के साथ भी आरोपी द्वारा गाली-गलौज कर मारपीट की गई थी. दोनों मामलों में थाना कोतवाली में धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर जांच की जा रही थी.
गिरफ्तारी के डर से आरोपी फरार थे. जिन्हें मुखबिर से मिली खबर पर गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों में राजीव यादव उर्फ राजू पिता गिरधारी यादव उम्र 21 साल निवासी केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पास रायगढ़, वर्तमान पता लक्ष्मीपुर और आयुष यादव पिता रमेश यादव उम्र 19 साल निवासी बैकुंठपुर राम मंदिर गली रायगढ़ शामिल हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



