अज्ञात टैंकर की टक्कर से आरक्षक की मौत, सिर धड़ से हुआ अलग, वाहन चालक फरार, दुसरे हादसे में बेलोरो की ठोकर से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

Constable dies due to collision with unknown tanker, head decapitated, driver absconding, youth injured due to collision with Beloro in second accident, police engaged in investigation

अज्ञात टैंकर की टक्कर से आरक्षक की मौत, सिर धड़ से हुआ अलग, वाहन चालक फरार, दुसरे हादसे में बेलोरो की ठोकर से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

धमतरी : धमतरी जिले में सड़क हादसा लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं. आए दिन हो रहे हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़ते जा रहा रहा है. ऐसे ही फिर एक सड़क हादसा हुआ है. जहा आज्ञात वाहन की चपेट में बाईक चालक पुलिस आरक्षक की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा की खबर के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और आगे की कार्रवाही में जुट गई है. हादसा अर्जुनी चौक में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुआ है.
बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के धमतरी में शनिवार को पुलिस आरक्षक केशव मुरारी अपने बाईक से अपने घर सम्बलपुर जा रहा था. तभी रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात टैंकर वाहन ने अपने चपेट में ले लिया. जिसके चलते पुलिस जवान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक, भखारा थाना में पदस्थ केशव मुरारी छुट्टी में था. शनिवार को वो अपने घर ग्राम सम्बलपुर लौट रहा था. इस दौरान एक टैंकर ने अर्जुनी चौक में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार केशव मुरारी को चपेट में ले लिया. इस दर्दनाक सड़क हादसे में आरक्षक केशव मुरारी का सिर धड़ से अलग होने से उसकी मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
संसद में केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने सड़क हादसों को लेकर शुक्रवार को कहा था कि जब मैं पहली बार सड़क परिवहन मंत्री बना था तो सड़क दुर्घटनाओं में 50% कमी लाने का लक्ष्य रखा था. हादसों में कमी को तो भूल जाइए, मुझे ये स्वीकार करने में कोई हिचक नहीं है कि सड़क हादसों की तादाद बढ़ गई है. कहा कि देश में हर साल सड़क हादसों में 1.78 लाख लोगों की जान जाती है. और 60% पीड़ित 18-34 साल की उम्र के होते हैं.
उन्होंने सांसदों से कहा कि उन्हें भी सड़क हादसों को रोकने के लिए अपने स्तर पर कोशिश करना चाहिए. परिवहन विभाग की मदद से सभी स्कूलों-संस्थानों आदि में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करें. उन्होंने आगे जानकारी दी कि सड़क हादसों के शिकार 30% लोगों की मौत सही समय पर जीवन रक्षक इलाज नहीं मिल पाने की वजह से हो जाती है. ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर सख्ती लाने की भी जरुरत है.
वहीं इस हादसे से गुस्साए लोगों ने कुछ देर के लिए रास्ता जाम कर दिया था. जिस पर पुलिस द्वारा लोगो को शांत कराया गया. डीएसपी नेहा पवार ने बताया कि मृतक पुलिस आरक्षक केशव मुरारी ग्राम संबलपुर का रहने वाला था. जो कि भखारा थाना में पदस्त था. वह रुद्री से अपना काम कर वापस लौट रहा था. तभी एक अज्ञात टैंकर वाहन ने उनको ठोकर मार दी. जिससे मौके पर ही मृतक केशव मुरारी की मौत हो गई. वही अज्ञात वाहन टैंकर की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.
इधर नगरी में पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार बेलोरो वाहन ने बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया. इस घटना में बाईक चालक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया है. युवक की हालत नाजुक बनी हुई है. वहीं वाहन चालक फरार हो गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

पेट्रोल खत्म होने से बाइक को पैदल ले जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

महासमुंद : बसना से बिलाईगढ़ रोड़ पर ग्राम पथरला के पास बाइक का पेट्रोल खत्म होने से बाइक को पैदल ले जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
ग्राम बरनाईदादर निवासी अनंतराम पटेल ने बताया कि 13 दिसम्बर 2024 को सुबह करीब 8:30 बजे ग्राम जबलपुर निवासी जयप्रकाश प्रधान हार्वेस्टर चलाने के लिये अपने मोटर सायकल नम्बर CG06 HC 1166 से ग्राम बरनाईदादर अनंतराम के पुत्र जावेन्द्र पटेल को लेने गया था. जयप्रकाश प्रधान अपने मोटर सायकल को चलाते हुये जावेन्द्र को लेकर जा रहा था. 
रास्ते में मोटर सायकल का पेट्रोल खत्म होने से जयप्रकाश प्रधान पेट्रोल लेने चला गया और जावेन्द्र पटेल मोटरसायकल को ढुलाते हुये पैदल ले जा रहा था. ग्राम पथरला पुलिया के पास पहुंचा था तभी बिलाईगढ की ओर से एक अज्ञात वाहन का चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक एवं उपेक्षापूर्ण चलाते हुये सामने से ठोकर मार दिया.
जिससे जावेन्द्र पटेल के सिर व पैर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ 106(1)-BNS के तहत जुर्म कायम किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI