पति-पत्नी विवाद के बाद गुस्साए पति ने घर में लगा दी आग, अचानक सिलेंडर फटने से दो आरक्षक समेत झुलसे पांच लोग, एक की जलकर मौत

After dispute between husband and wife angry husband set fire to the house five people including two constables got burnt due to sudden cylinder explosion one burnt to death

पति-पत्नी विवाद के बाद गुस्साए पति ने घर में लगा दी आग, अचानक सिलेंडर फटने से दो आरक्षक समेत झुलसे पांच लोग, एक की जलकर मौत

रायपुर : रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र के रामेश्वर नगर में पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने घर में आग लगा दी. इस घटना में पति की मौत हो गई. पत्नी को बचाने पहुंची पुलिस की पेट्रोलिंग टीम भी इस हादसे का शिकार हो गई. घर में रखे सिलेंडर के फटने से दो आरक्षक, विकास सिंह और हेमंत गिलहरे झुलस गए. साथ ही तीन अन्य नागरिक भी झुलस गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.
मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के समय घर में पांच लोग मौजूद थे. मामला राजधानी रायपुर के खमतराई थाने के रामेश्वर नगर का है. अधिकारियों ने मामले की शिकायत दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले बी अमरेश्वर राव और उनकी पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा था. झगड़ा बढ़ता देख पड़ोसियों को पुलिस की जानकारी दी. इसी दौरान घर में ब्लास्ट हुआ जिसके बाद भगदड़ मच गई. चीखते हुए सभी बाहर भागे. स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई. आग बुझने के बाद जब टीम कमरे में घुसे तो अमरेश्वर झुलसा तड़प रहा था. उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. अमरेश्वर के मकान में गाली-गलौज हो रही थी. पति-पत्नी के झगड़े में गुस्से में पति ने खुद को आग के हवाले कर दिया.
पत्नी केमुताबिक पति का दिमाग काफी दिन से डिस्टर्ब था. पति राजा राव उम्र 40 साल मनेंद्रगढ़ का रहने वाला था. रायपुर में उसकी कार डेकोरेशन की दुकान थी. दो साल पहले उसकी दुकान बंद हो गई. जब से दुकान बंद हुई वह काफी परेशान रहता था. इसके बाद वह मनेंद्रगढ़ चला गया और वहां दुकान खोली. जबकि पत्नी संध्या एक बेटी के साथ रायपुर में ही रहती थी. संध्या ने बताया कि हमारा बेटा पिता के साथ अपने दादा-दादी के पास मनेन्द्रगढ़ में रहने लगा था.
पत्नी ने बताया कि झगड़ा करने के दौरान पति ने अचानक चाकू से हमला कर दिया. जिसके बाद वह बच्ची को लेकर घर से भाग गई. मेरे गले से खून बह रहा था. खून देखकर लोग डर गए और पुलिस को जानकारी दी. इसी दौरान लोग चिल्लाने लगे की घर से धुंआ उठ रहा है. मैं बच्ची को पड़ोस के घर में छोड़कर भागी मेरे साथ पड़ोसी भी थे. मैंने दरवाजा खोला तो पति तड़पते हुए जमीन पर पड़े थे. कमरे में सिर्फ धुआं ही धुआं था. इसी दौरान सिंलेडर में धमाका हो गया. जिस वजह से बाकी लोग भी घायल हो गए.
स्थानीय लोगों की खबर पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. वहीं, लगने की घटना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया. फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस हादसे में पूरा घर जलकर खाक हो गया है.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI