अभनपुर में चचेरे भाई ने किया रेप, तिल्दा में पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या, हिरासत में 3 संदेही आरोपी, कमल विहार में युवती की मिली लाश
Cousin raped in Abhanpur, youth killed by crushing head with stone in Tilda, 3 suspected accused in custody, dead body of girl found in Kamal Vihar
तिल्दा में टॉकीज के पीछे पत्थर से सिर कुचलकर युवक की बेरहमी से हत्या, हिरासत में 3 संदेही आरोपी
तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ में आपराधिक मामले आए दिन सामने आ रही है. हत्या, लूटपाट, दुष्कर्म और चोरी की वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है. वहीं हत्या का एक और मामला राजधानी रायपुर से लगे तिल्दा से सामने आया है. यहां न्यू राज टॉकीज के पीछे गली में एक युवक की बीती रात तीन लडक़ों ने मिलकर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई. वहीं पुलिस ने इस मामले में 3 संदेही युवकों को हिरासत में लिया है. मामला नेवरा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक शिव राजपूत पिता जवाहर राजपूत उम्र 37 साल ग्राम कोटा का रहने वाला था. बीती रात को तिल्दा के वार्ड क्रमांक 15 न्यू राज टॉकीज के पीछे गली में एक युवक की हत्या हो गई. लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. खबर मिलते ही रायपुर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. इस मामले में पुलिस ने तीन संदेही युवकों हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है.
मृतक बाल गंगाधर वार्ड में एक महिला के साथ रहता था. बताया जा रहा है कि पत्नी की मौत के बाद से मृतक तिल्दा में ही रह रहा था. बीती रात सोमवार 13 जनवरी को शराब पीने के दौरान कुछ लडक़ों के साथ विवाद हो गया. आरोपियों ने पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए
थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने बताया कि युवक की हत्या की गई. इस मामले में तीन संदेही युवकों को हिरासत में लिया गया है. तीनों युवकों से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
कमल विहार में नाबालिग लड़की की मिली लाश
रायपुर : इधर राजधानी के कमल विहार में एक 17 साल की लड़की की लाश मिली है. सेक्टर 1 के सूनसान झाडिय़ों से भरे प्लाट में लाश कंबल में लिपटी पड़ी हुई थी. आसपास कुत्ते झूमकर भौंक रहे थे. यह देख वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने वहां जाकर देखा और 112 को कॉल कर खबर दी. लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. फिलहाल नाबालिग की पहचान नहीं की जा सकी है.
इस पर टिकरापारा पुलिस, एफएसएल की टीम पहुंची. पुलिस के मुताबिक लाश 24 घंटे पुरानी है. शरीर पर बाहरी चोट का कोई निशान नहीं मिला है. प्रारंभिक आशंका यह जताई है कि जान कहीं और लेने के बाद लाश यहां छोड़ दिया गया. मृतका की पहचान के लिए पुलिस टिकरापारा, मुजगहन थाना इलाकों में लापता लड़कियों के मामलों की तस्दीक कर रही है. पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.
अभनपुर : अभनपुर में एक युवक ने 9 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया है. पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के मुताबिक एक चचेरे भाई ने अपनी ही 9 साल की नाबालिग बहन को हवस का शिकार बना लिया. बताया जा रहा है कि आरोपी ने नाबालिग को बहाने से अपने घर पर बुलाया. जिसके बाद उसके साथ रेप किया. बालिका ने इसकी जानकारी परिजनों को दी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



