छत्तीसगढ़ में सिलेंडर लिक होने से ब्लास्ट, पूरे परिवार की गई जान, पति-पत्नी और बच्चे की दर्दनाक मौत, पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

Cylinder leakage causes blast in Chhattisgarh, entire family killed, husband, wife and child die in a painful death, mourning prevails, police busy in investigation

छत्तीसगढ़ में सिलेंडर लिक होने से ब्लास्ट, पूरे परिवार की गई जान, पति-पत्नी और बच्चे की दर्दनाक मौत, पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में सिलेंडर ब्लास्ट होने से पति-पत्नी और बच्ची की मौत हो गई. तीनों की लाश घर में पड़ी मिली. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई. यह मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र के भंवरमरा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बसंतपुर थाना क्षेत्र के भंवरमरा गांव में एक घर में रखी गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में महिला, पुरुष और बच्ची शामिल हैं. घर के अंदर तीनों की अधजली लाश मिली है. मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम को पहुंची है.
आज सुबह करीब 9 बजे ग्राम भंवरमरा में किराना व्यवसाय करने वाले भागवत सिन्हा, उनकी पत्नी तामेश्वरी सिन्हा और करीब ढाई साल की बेटी भाव्या सिन्हा की जली हुई लाश उनके घर के भीतर कमरे में मिली है. मामले की खबर मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अपनी जांच शुरु कर दी. इस दौरान घटना संदेहास्पद प्रतीत होने से दुर्ग से फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया. वहीं डॉग एस्कॉर्ट की मदद से आसपास छानबीन की गई
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने बताया कि भंवरमरा गांव में तीन लोगों की जली हुई लाश मिलने की खबर पुलिस को मिली थी. इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पति-पत्नी और उनकी बच्ची का शव घर के कमरे में जली हालत में मिला है. उन्होंने कहा कि घटना की जांच फोरेंसिक एक्सपर्ट, साइबर टीम और डॉग एस्कॉर्ट की मदद से की जा रही है. उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी साफ कुछ भी बता पाना संभव नहीं है.
पति-पत्नी और बच्ची की मौत किस हालात में हुई इसकी जांच पुलिस कर रही है. मामला खुदकुशी का है. हादसा है या फिर किसी व्यक्ति के द्वारा हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है. इन सभी दिशाओं पर पुलिस अपनी जांच कर रही है. लेकिन घटनास्थल की हालातों के मुनाफ़िक मामला शक के दायरे में है. कमरे में आग गैस के रिसाव से लगी होना मालूम हो रहा है.
लेकिन गैस सिलेंडर कमरे के बाहर ही मिला है. इस गैस सिलेंडर को किचन से गैस स्टोव से अलग कर कमरे तक ले जाया गया है. जिससे मामला किसी हादसे का नही लग रहा है. बहरहाल पुलिस ने घटना स्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया है. वहीं सभी पहलुओं को दृष्टिगत रखते हुए अपनी जांच कर रही है.
घटना में एक ही परिवार के भागवत सिन्हा उम्र 38 साल, तामेशवरी सिन्हा उम्र 35 साल और उनकी तीन साल की बच्ची भाव्या सिन्हा की जान चली गई. बताया जा रही है कि मृतक भागवत किराना दुकान का संचालन करते थे. जबकि महिला गृहणी थी. पुलिस टीम मौके पर जांच में लगी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI