राजधानी में पत्नी से विवाद के बाद पति ने घर में लगाई आग, सिलेंडर ब्लास्ट में हसबैंड की मौत, पुलिसकर्मी सहित पड़ोसी घायल, जांच में जुटी पुलिस

In the capital, after a dispute with his wife, the husband set the house on fire, the husband died in a cylinder blast, neighbours including a policeman were injured, police started investigation

राजधानी में पत्नी से विवाद के बाद पति ने घर में लगाई आग, सिलेंडर ब्लास्ट में हसबैंड की मौत, पुलिसकर्मी सहित पड़ोसी घायल, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : खमतराई पुलिस को शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे खबर मिली कि भनपुरी के रामेश्वरम नगर में पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद हो गया. ये भी खबर मिली कि विवाद के बाद पति ने पत्नी को चाकू मार दिया है. जिसके बाद पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची.
पत्नी से विवाद के बाद पति ने घर में आग लगाई. पुलिस घर के अंदर घुसी और पति पत्नी के बीच विवाद सुलझाने लगी. पुलिस ने घर के अंदर से पत्नी और बच्चे को बाहर निकाला. पति को भी बाहर निकालने की कोशिश पुलिसकर्मी और पड़ोसी कर रहे थे. लेकिन इसी दौरान पति ने घर में आग लगा दी. आग से घर में रखे सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया. जिसमें पति की मौत हो गई. इस हादसे में 2 पुलिसकर्मी सहित 4 लोग घायल हो गए.
खमतराई थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह ने बताया कि उन्हें खबर मिली कि विवाद के बाद पति ने पत्नी को चाकू मारा है. लेकिन ऐसा कुछ भी वहां पर नहीं था. पति पत्नी का झगड़ा था. पति मानसिक रोगी है. जिसका इलाज चल रहा है. मारपीट के बाद पुलिस ने पत्नी और बच्चे को वहां से निकाल लिया. पति को भी घर से बाहर लाने के लिए दो पुलिसकर्मी और कुछ अन्य लोग अंदर गए हुए थे. इसके बाद पति ने घर में आग लगा दी. जिससे वहां रखे सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया. आगजनी कि इस हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई.
एएसपी लखन पटेल ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद था. पत्नी रायपुर में अपनी बेटी के साथ अकेली रह रही थी. पति मनेंद्रगढ़ में अपने बेटे के साथ रह रहा था. पति कुछ दिन पहले रायपुर आया था. इसी दौरान विवाद के बाद पत्नी पर वार किया और खुद घर में आग लगाया. पुलिस व्यक्ति को निकालने की कोशिश कर रही थी. इसी दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ. दो जवान हेमंत गिलहरे, विकास चौहान, पड़ोसी विक्रम ठाकुर और चेतन योगी इस घटना में घायल हुए हैं. मां और बेटी अस्पताल में है. बेटा मनेंद्रगढ़ में है. मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI