ढाबा संचालक व स्टाफ पर जानलेवा हमला, तीन घायल, आरोपी जागीर सिंह और लखविंदर सिंह गिरफ्तार, हथियार जप्त, बाकी आरोपियों की तलाश जारी

Deadly attack on Dhaba operator and staff, three injured, accused Jagir Singh and Lakhwinder Singh arrested, weapons seized, search for other accused continues

ढाबा संचालक व स्टाफ पर जानलेवा हमला, तीन घायल, आरोपी जागीर सिंह और लखविंदर सिंह गिरफ्तार, हथियार जप्त, बाकी आरोपियों की तलाश जारी

रायपुर : ढाबा संचालक गुरजीत सिंह अपने स्टाफ के साथ ढाबा में थे. तभी उनके रिश्ते के मामा आरोपी जागीर सिंह ट्रक खरीदी में पैसे के विवाद को लेकर अपने अन्य साथियों के साथ आकर जानलेवा हमला कर फरार हो गए थे. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा निर्देश, एएसपी(शहर) लखन पटले और सीएसपी उरला पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन में तत्काल उरला पुलिस व आईसीसीयू के संयुक्त टीम आरोपियों के पता तलाश के लिए रवाना किया गया. मुख्य आरोपी घटना के बाद चिचोला में छिपे हुए थे. जिसे गिरफ्तार कर थाना उरला लाकर विधिवत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड लिया गया. 
थाना उरला में अपराध क्र-44/25 धारा 109,3(5)BNS किया गया था. जोड़ने धारा 191(2),191(3),190,61(2) BNS 25,27 आर्म्स एक्ट लगाया गया. अन्य आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा है.
गिरफ्तार आरोपी -
1) जागीर सिंह उर्फ सब्बा पिता मुख्तयार सिंह उम्र 51 साल निवासी एमपीएचबी कॉलोनी टाटीबंध रायपुर हाल पता चिचोला थाना बागनदी राजनांदगांव 
2) लखविंदर सिंह पिता माखन सिंह उम्र 48 साल पता हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी एल आई जी 375 कैलाश नगर थाना जामुल दुर्ग हाल पता चिचोला थाना बागनदी जिला राजनांदगांव
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI