रायपुर की मशहूर काकाजी स्वीट दुकान में मिली गंदगी, शिकायत के बाद आकस्मिक निरीक्षण, निगम ने लगाया 2 हजार का जुर्माना

Dirt found in Raipur's famous Kakaji Sweet Shop, surprise inspection after complaint, corporation imposed fine of 2 thousand

रायपुर की मशहूर काकाजी स्वीट दुकान में मिली गंदगी, शिकायत के बाद आकस्मिक निरीक्षण, निगम ने लगाया 2 हजार का जुर्माना

रायपुर : आज नगर पालिक निगम रायपुर में मिली काकाजी स्वीट दुकान में गन्दगी से से सम्बंधित जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने रायपुर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम के जोन 9 जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय के मार्गनिर्देशन में नगर निगम जोन 9 के स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन स्वास्थ्य अधिकारी बारोन बंजारे के नेतृत्व और जोन स्वच्छता निरीक्षक भोला तिवारी की मौजूदगी में नगर निगम जोन 9 क्षेत्र के तहत डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर वार्ड नम्बर 9 के अंतर्गत मोवा क्षेत्र में काकाजी स्वीट दुकान की स्वच्छता व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण किया गया.
निरीक्षण के दौरान स्वीट दुकान में गन्दगी मिलने से सम्बंधित मिली जनशिकायत सही पायी गयी. इस पर नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने स्वीट दुकान के सम्बंधित संचालक को भविष्य के लिए चेतावनी देते हुए स्थल पर फौरन स्वीट दुकान संचालक पर 2000 रुपये का जुर्माना किया और मिली जनशिकायत का त्वरित निदान किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI