आधी रात निर्माणाधीन मकान में फांसी लगाकर दे दी जान, फंदे से लटकती मिली ब्यूटी पार्लर वाली युवती की लाश, प्रेम प्रसंग में सुसाइड की आशंका

She committed suicide by hanging herself in a house under construction at midnight, dead body of a beauty parlor girl found hanging from a noose, suspicion of suicide due to love affair.

आधी रात निर्माणाधीन मकान में फांसी लगाकर दे दी जान, फंदे से लटकती मिली ब्यूटी पार्लर वाली युवती की लाश, प्रेम प्रसंग में सुसाइड की आशंका

रायगढ़ : युवती फांसी के फंदे पर झूल गई. जिसकी जानकारी सुबह परिजनों को हुई. इस मामले में प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है. यह घटना जूटमिल थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक कहरापारा में रहने वाली अनुराधा साहू उर्फ अन्नू 19 साल जेल काॅम्पलेक्स स्थित ब्यूटी पार्लर में काम करती थी. गुरुवार की रात उसने करीब 12 बजे से साढ़े 4 बजे के बीच अपने निर्माणाधीन मकान के उपर फांसी लगा ली.
सुबह जब उसके परिजनों को मामले की जानकारी हुई. तो घटना की खबर जूटमिल पुलिस को दी गई. जहां पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरवाया. इसके बाद पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.
इस संबंध में जूटमिल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि युवती ने साड़ी से फांसी लगा ली है. मृतका ने किस वजह से फांसी लगाई है. अभी यह साफ नहीं हो सका है. लेकिन मामले में प्रेम प्रसंग की आशंका जतायी जा रही है. पुलिस मर्ग कायम कर हर पहलू पर जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI