घरेलू विवाद में महिला का कत्ल कर फांसी पर लटकाया शव, पुलिस ने मामले का किया पर्दाफाश, आरोपी पति, सास-ससुर तीनो को किया गिरफ्तार
A woman was murdered in a domestic dispute and her body was hanged the police busted the mole the accused husband mother in law and father in law were arrested
बैकुंठपुर/कोरिया : घरेलू विवाद में महिला की हत्या करने के मामले में जिले की पुलिस ने महिला के पति और उसके सास-ससुर को गिरफ्तार कर महज 48 घण्टे के भीतर हत्या की गुत्थी को सुलझाने में कामयाबी हासिल की है.
मिली जानकारी के मुताबिक 25 अक्टूबर 2024 को सोनसाय पण्डो, निवासी ग्राम सिंघोर चौकी रामगढ़ द्वारा खबर दिया गया कि रात को उसकी पत्नी ललिता घर में सबको खाना खिलाकर सो गई थी. जो सुबह किसी वक़्त घर से निकलकर गोपद नदी के किनारे स्थित सरई के पेड़ में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है.
इस खबर पर थाना सोनहत मर्ग क्र 46/2024 धारा 194 BNSS के अंतर्गत दर्ज किया गया. मृतिका के शव का पोस्टमार्टम डाक्टरो की टीम द्वारा किया गया. डॉक्टर ने शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हेमरेज शॉक, पोस्टमॉर्टम हैगिंग बताया और मृत्यु की प्रकृति हत्यात्मक होना लेख किया था.
डॉक्टर्स की रिपोर्ट के आधार पर पहली नजर मृतिका ललिता पण्डो की मौत किसी अज्ञात आरोपी द्वारा मारकर हत्या करना और हत्या के बाद फांसी पर लटकाने से होना पाते हुए जांच में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्र. 171/2024 धारा 103(1) BNS दर्ज कर जांच में लिया गया.
इस मामले से पुलिस अधीक्षक कोरिया सूरज सिंह परिहार को अवगत कराया गया. एसपी कोरिया द्वारा इस मामले में वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए निर्देशित किया गया था.
इस मामले की जांच के दौरान पीएम रिपोर्ट और गवाह मोहन पण्डो के बयान के आधार पर संदेही लक्ष्मनिया, सोमारसाय और सोनसाय तीनो निवासी ग्राम सिंघोर चौकी रामगढ़ से पूछताछ किया गया.
आरोपिया लक्ष्मनिया पण्डो से पूछताछ करने पर उसने अपने बयान में बताया कि 23 अक्टूबर को दोपहर खाना बनाने की बात पर मेरा और मृतिका ललिता का झगड़ा हुआ था. जिससे मैंने मृतिका का गला पकड़कर उसके सर को दिवाल में टकरा दिया था. जिससे मृतिका बेहोश होकर गिर गई और कुछ देर में उसकी मौत हो गई. इसके बाद अंधेरा होने पर मैंने, सोमार साय और सोन साय के साथ मिलकर मृतिका ललिता के शव को नदी के पास ले जाकर और मृत्यु को फांसी का रुप देने के लिए सरई के पेड़ में फांसी पर लटका दिया था.
आरोपीगणो के खिलाफ जुर्म का पुख्ता सबूत पाये जाने से आरोपीगण लक्ष्मनिया पंडो पति सोमार साय उम्र 42 साल, सोमारसाय पण्डो पिता लालसाय पण्डो उम्र 43 साल और सोनसाय पण्डो पिता सोमारसाय पण्डो उम्र 24 साल निवासी ग्राम सिघोर चौकी रामगढ़ थाना सोनहत जिला कोरिया छ.ग. को 27 अक्टूबर 2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



