कोर्ट से लौटते समय पुलिस वाहन से हथकड़ी खोलकर दैहिक शोषण का आरोपी फरार, प्रधान आरक्षक समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

While returning from the court, the accused of sexual abuse escaped by opening the handcuffs from the police vehicle, 5 policemen including the head constable suspended

कोर्ट से लौटते समय पुलिस वाहन से हथकड़ी खोलकर  दैहिक शोषण का आरोपी फरार, प्रधान आरक्षक समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में पुलिस वाहन से आरोपी के फरार होने के मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है. ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले प्रधान आरक्षक समेत 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं एसएसपी ने इनके खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी रितेश को दो जून को कुनकुरी अदालत में पेश किया गया था. लौटने के दौरान पुलिस वाहन में 6 अन्य आरोपी भी मौजूद थे. सतर्कता में चूक होने का फायदा उठाकर आरोपी चलती वाहन से हथकड़ी खोलकर फरार हो गया. इसकी जानकारी लगते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया.
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ड्यूटी में गंभीर लापरवाही बरतने वाले 5 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया. इनमें प्रधान आरक्षक सुनसाय एक्का, आरक्षक लव कुश पैंकरा, जनक साय, डायमंड तिग्गा, पुतूरु राम शामिल हैं. सभी को रक्षित केन्द्र जशपुर भेजा गया है, उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा. एसएसपी ने पांचों सस्पेंड पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्रथामिक जांच की जिम्मेदारी एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा को सौंपी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB