दिवाली की होर्डिंग पड़ी महंगी, मंत्री ने छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमर प्रकाश सावंत को किया सस्पेंड
Diwali hoardings proved costly Minister suspended Amar Prakash Sawant Public Relations Officer of Chhattisgarh Environment Protection Board
रायपुर : छत्तीसगढ़ के आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने बिना अनुमति होर्डिंग्स लगाने के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए प्रदूषण बोर्ड के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) अमर प्रकाश सावंत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.
छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने राजधानी रायपुर में दिवाली के दौरान पटाखों के बारे में बिना मंत्री की अनुमति के होर्डिंग्स लगवाए. होर्डिंग्स में मंत्री ओपी चौधरी के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की भी फोटो थी.
सरकार ने सूक्ष्म अनुमति के बिना होर्डिंग्स लगाने को सरकारी मुलाजिम का मनमानापूर्ण व्यवहार करार देते हुए सावंत के खिलाफ एक्शन लिया है. पॉल्यूशन बोर्ड के सदस्य सचिव द्वारा जारी निलंबन आदेश में इसे प्रशासनिक कारण बताया गया है. लेकिन अंदरुनी जानकारी के मुताबिक राजधानी रायपुर में बिना अनुमति होर्डिंग्स लगवाना पीआरओ को महंगा पड़ गया.
अमर प्रकाश सावंत को निलंबन अवधि के दौरान नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



