नशे की लत छीना घर का चिराग, पिता और भाई बने कातिल, बेटे की हत्या कर खुदकुशी दिखाने लाश को पिलाया जहर, एक नाबालिग समेत पिता-भाई गिरफ्तार

Drug addiction took the light of the family, father and brother became murderers, murdered the son and fed poison to the corpse to make it look like a suicide, father and brother along with a minor arrested.

नशे की लत छीना घर का चिराग, पिता और भाई बने कातिल, बेटे की हत्या कर खुदकुशी दिखाने लाश को पिलाया जहर, एक नाबालिग समेत पिता-भाई गिरफ्तार

बिलासपुर/कोटा : बिलासपुर जिला में कोटा क्षेत्र के बेलगहना चौकी अंतर्गत ग्राम रतखण्डी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां पारिवारिक कलह और शराब की लत ने एक घर को हमेशा के लिए उजाड़ दिया. रोजाना के विवाद और मारपीट से परेशान होकर एक पिता ने छोटे बेटे और एक नाबकिग लड़के के साथ मिलकर अपने ही बड़े बेटे की हत्या कर दी. इसके बाद हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए कीटनाशक पिलाने का नाटक रचा गया.
मिली जानकारी के मुताबिक 20 मई 2026 को उमेन्द सिंह पटेल ने बेलगहना चौकी पहुंचकर खबर दी कि उसके बेटे गौरीशंकर पटेल उम्र 23 साल ने जहर सेवन कर खुदकुशी कर ली है. मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की. लेकिन घटनास्थल के हालात और शव पर मिले चोट के निशानों ने पुलिस को शक में डाल दिया.
फॉरेंसिक टीम बुलाकर बारीकी से जांच की गई. जांच के दौरान मृतक के शरीर पर चोटों के निशान, घटनास्थल से बरामद खाली जहर की शीशी और दुसरे वैज्ञानिक सबूतों ने मामले को हत्या की ओर मोड़ दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना तेज कर दी.
पूछताछ में सामने आया कि मृतक गौरीशंकर शराब का आदी था और आए दिन घरवालों से विवाद करता था. घटना वाली रात भी वह बहुत ज्यादा नशे में था और परिवार के साथ मारपीट पर उतारू हो गया था. इसी दौरान पिता उमेन्द सिंह पटेल, छोटे भाई शिवशंकर पटेल और एक नाबालिग ने मिलकर उसे पीटा, रस्सी से हाथ-पैर बांधे और मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी.
हत्या के बाद आरोपियों ने खुनी वारदात को खुदकुशी साबित करने के लिए मृतक के मुंह में कीटनाशक डाल दिया और आसपास भी जहर फैला दिया. अगले दिन गांव वालों और पुलिस को खुदकुशी की झूठी खबर दी.
बेलगहना पुलिस ने कुछ ही घंटों में पूरे मामले का खुलासा कर पिता, छोटे बेटे और अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के खिलाफ हत्या, साबुत छिपाने और सामूहिक अपराध की धाराएं जोड़ी गई हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t