ज्वेलर्स के बेटे ने की आत्महत्या, बीटेक छात्र ने इमारत की छठवीं मंजिल से कूदकर की खुदकुशी, इधर चूनाभट्टी रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध हालत में युवक की लाश
A jeweler's son committed suicide, a B.Tech student committed suicide by jumping from the sixth floor of a building, and a young man's body was found in suspicious circumstances near the Chunabhatti railway track.
ज्वेलर्स के बेटे ने की खुदकुशी
रायपुर : रायपुर के सदर बाजार इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां ज्वेलर्स अशोक पोद्दार के बेटे प्रवाल सोनी ने अपने घर में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक,सदर बाजार स्थित मकान में मृतक प्रवाल सोनी अपने पिता अशोक पोद्दार के साथ रहता था. प्रवाल सोनी ज्वेलरी व्यवसाय से जुड़ा हुआ था और पारिवारिक दुकान का काम देखता था. घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों में शोक का माहौल है.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक परिवार में कुछ पुराने विवाद भी चल रहे थे. हालांकि खुदकुशी के पीछे की असल वजह का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.
यह भी बताया जा रहा है कि परिवार में पहले भी दुखद घटनाएं हो चुकी हैं. जिससे हालात और ज्यादा संवेदनशील हो गए हैं. हालांकि पुलिस ने इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है. मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी. फिलहाल पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t
बीटेक छात्र ने अशोका-रतन अपार्टमेंट की 6वीं मंजिल से कूदकर की खुदकुशी
रायपुर : राजधानी में खुदकुशी का दूसरा दर्दनाक मामला सामने आया है. शहर के शंकर नगर स्थित अशोका रतन बिल्डिंग की छठवीं मंजिल से कूदकर एक बीटेक छात्र ने अपनी जान दे दी. जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान गौरव जायसवाल के रूप में हुई. जो मूल रूप से भिलाई का रहने वाला था और बीटेक की पढ़ाई कर रहा था. वह रायपुर के अशोका रतन अपार्टमेंट में रहकर अपनी पढ़ाई कर रहा था. छात्र पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था, हालांकि इसके पीछे के वजह का खुलासा नहीं हुआ है. यह घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक छात्र ने अचानक बिल्डिंग की छठवीं मंजिल से नीचे छलांग लगा दी. घटना इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते। उससे पहले ही हादसा हो चुका था. नीचे गिरते ही छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी हालत नाजुक हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी गई. इसके बाद खम्हारडीह थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.
इस घटना के बाद बिल्डिंग परिसर और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया. लोग इस घटना को लेकर हैरान हैं और हर कोई वजह जानने की कोशिश कर रहा है कि आखिर छात्र ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि छात्र किसी व्यक्तिगत कारणों से तनाव में था. लेकिन अभी तक कोई ठोस वजह साफ़ नहीं हो सकी है. पुलिस छात्र के मोबाइल फोन और अन्य निजी जानकारी की भी जांच कर रही है. ताकि खुदकुशी के पीछे की असल वजह का पता लगाया जा सके. परिजनों और दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है. साथ ही छात्र के कॉलेज और हॉस्टल से भी जानकारी जुटाई जा रही है. इस मामले में हर पहलू से जांच की जा रही है ताकि सही कारण सामने आ सके. इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर युवाओं में बढ़ते मानसिक तनाव को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है और मामले को गंभीरता से देखा जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t
चूनाभट्टी रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध हालत में युवक की लाश
रायपुर :राजधानी रायपुर से तीसरी खबर सामने आई है. रायपुर गुढ़ियारी चूनाभट्टी इलाके में रेलवे ट्रैक के नजदीक एक युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई.
मृतक की पहचान खमतराई निवासी बिट्टू के रूप में हुई है. युवक के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं. जिससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है. खबर मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है. फिलहाल मौत की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



