मगरलोड का खौफनाक हादसा, तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, सड़क पर तड़पकर थम गई युवक की सांस
Horrific accident in Magarlod: A speeding pickup truck hits a biker, leaving the young man writhing in pain on the road.
धमतरी/मगरलोड : धमतरी जिले के मगरलोड-मेघा मुख्य मार्ग पर मंगलवार को ऐसा दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जिसने इलाके को झकझोर कर रख दिया. तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवक को इतनी जबरदस्त टक्कर मारी कि उसे संभलने तक का मौका नहीं मिला. टक्कर के बाद युवक सड़क पर दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब 11 बजे ग्राम आमलीडीह निवासी यशवंत निषाद पिता दौलत राम उम्र 25 साल अपनी बाइक से मेघा मुख्य मार्ग से गुजर रहा था. इसी दौरान साइड से आ रही एक अनियंत्रित और अंधाधुंध रफ्तार पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक को संभलने का एक सेकंड का भी मौका नहीं मिला. इस हादसे की पूरी लाइव वारदात सड़क किनारे लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि पिकअप की जोरदार टक्कर के बाद युवक हवा में उछला और जमीन पर गिरते ही उसकी मौत हो गई. सोशल मीडिया पर अब यह खौफनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
चश्मदीदों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को खबर दी. खबर मिलते ही मगरलोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं सीसीटीवी फुटेज अब जांच का अहम आधार माना जा रहा है. हादसे के बाद क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



