पुरानी रंजिश में धारदार चाकू से हमला, खमतराई पुलिस ने दोनों पक्षों के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, एक्टिवा और हथियार जप्त
An old rivalry led to a sharp knife attack; Khamtarai police arrested three suspects from both sides and sent them behind bars. An Activa and weapons were seized.
रायपुर : रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी विवाद के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों पक्षों की शिकायत पर हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.
आरव्हीएच कॉलोनी में हुआ था विवाद
मिली जानकारी के मुताबिक 18 मई 2026 की शाम करीब 5:30 बजे खमतराई क्षेत्र स्थित आरव्हीएच कॉलोनी के बालाजी चौक के पास दो पक्षों के बीच पुरानी दुश्मनी को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते मामला मारपीट और धारदार हथियार से हमले तक पहुंच गया.
पहले पक्ष की तरफ से अनिकेत डोंगरे ने शिकायत दर्ज कराई कि आयुष ठाकुर और पीयूष ठाकुर झगड़ा कर रहे थेरायपुर बीच-बचाव करने पहुंचे जीवन बघेल पर आयुष ठाकुर ने चाकू से हमला कर दिया. जिससे उसके सीने और दोनों हाथों में गंभीर चोटें आईं. वहीं पीयूष ठाकुर ने मारपीट की.
दूसरे पक्ष की तरफ से अमन ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि जीवन बघेल और मुकेश डोंगरे ने उसके भाई आयुष ठाकुर पर धारदार हथियार से हमला कर माथे, सिर और पीठ पर चोट पहुंचाई.
पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देशन में पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरु की. पूछताछ और सबूतों के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल धारदार चाकू, एक्टिवा वाहन जप्त किया है.
हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
दोनों पक्षों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.
गिरफ्तार आरोपी
पीयूष ठाकुर उम्र 19 साल
जीवन बघेल उम्र 23 साल
मुकेश डोंगरे उम्र 24 साल
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



