रायपुर में दिनदहाड़े जिम जा रही महिला से चेन स्नेचिंग का प्रयास, पुलिस ने फौरन आरोपी रेहान साहू को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

In Raipur, a woman was allegedly attempted to be chain-snatched while on her way to the gym in broad daylight. Police immediately arrested the accused, Rehan Sahu, and put him behind bars.

रायपुर में दिनदहाड़े जिम जा रही महिला से चेन स्नेचिंग का प्रयास, पुलिस ने फौरन आरोपी रेहान साहू को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

रायपुर : सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ चेन स्नैचिंग की कोशिश का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक बैरन बाजार रायपुर निवासी प्रार्थिया कृतिका यदु अपने घर से पैदल जिम जा रही थी. इसी दौरान एसबीआई बैंक रीजनल कार्यालय के पास एक युवक सामने से आया और अचानक उनके गले में पहनी सोने की चेन को झपटने का प्रयास किया. घटना के बाद युवती ने शोर मचाया. जिससे आसपास के लोग सतर्क हो गए. आरोपी मौके से भागने की कोशिश कर रहा था.
लेकिन खबर मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया. मामले की शिकायत पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 286/26 के तहत धारा 304(2) बीएनएस के अंतर्गत जुर्म दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान रेहान साहू पिता अजय साहू, निवासी गोलबाजार रायपुर के रुप में हुई है.
शुरुआती पूछताछ में पुलिस आरोपी से वारदात को लेकर डिटेल जानकारी जुटा रही है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी की गतिविधियों और आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है. ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहा है या नहीं. वारदात के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया था. लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रण में आ गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t