ब्लाक स्तरीय महिला खेलकुद प्रतियोगिता का विधायक जनक ध्रुव ने किया शुभारंभ, जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर ने किया पुरस्कार वितरण
Block level women sports competition was inaugurated by MLA Janak Dhruv District Panchayat President Smriti Thakur distributed the prizes
गरियाबंद/मैनपुर : तहसील मुख्यालय मैनपुर से 3 किमी दूर पैरी मिनी स्टेडियम मे बुधवार को ब्लाक स्तरीय महिला खेलकुद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता का शुभारंभ बिन्र्दानवागढ विधायक जनक ध्रुव सुबह 10 बजे फीता काटकर किया और प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियो को बधाई देते हुए बेहतर खेल प्रदर्शन के साथ क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। दिन भर पैरी स्टेडियम में विभिन्न खेलकुद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
इस खेल प्रतियोगिता में 350 प्रतिभागियों ने भाग लिया। समापन समारोह में पुरस्कार वितरण करने जिला पंचायत गरियाबंद अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर एवं जिला पंचायत सभापति श्रीमती लोकेश्वरी नेताम ने किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर ने कहा कि खेल मनुष्य के जीवन में बहुत जरुरी है. आज यहां हमारे क्षेत्र के बच्चों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया है. उन्होंने सभी को बधाई देते हुए कहा जिला स्तर में भी बेहतर खेल का प्रदर्शन करना है.
इस मौके पर प्रमुख रुप से आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष खेदु नेगी, सरपंच जिलेन्द्र नेगी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी महेश पटेल, खेल प्रभारी यशवंत बघेल, टीकम पटेल, उमेश, वात्सल्य गुप्ता, दुर्गाचरण कोमर्रा, पवन कुमार ठाकुर, लोकेश्वर कांशी, दामोदर नेगी, सत्यवान साण्डे, सुन्दर बघेल, गैंदलाल पटेल, हेमलाल विश्वकर्मा, पवन ठाकुर, महेन्द्र ध्रुव, टीकेश्वर ध्रुव, भारत यादव, प्रदीप सिन्हा, कांति सिन्हा, संतोष ध्रुव, मुकेश ठाकुर, कोसिंग नेताम, रेणुका ठाकुर, चमेली तिरधारी, हेमलता साहू, रिजवाना बानो, पदमनी साडिल्य, शालुरानी ठाकुर, दीलीप साहू, द्रोण कुमार साहू, धनेश बघेल, रुपेश यादव सहित बड़ी तादाद में ग्रामीण मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



