टाटा मैजिक से गौवंश तस्करी का खुलासा, आरंग पुलिस ने दो नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, 4 मवेशी बरामद
Cattle smuggling in a Tata Magic vandalism case exposed; Arang police arrested five accused, including two minors, and sent them behind bars. Four cattle recovered.
रायपुर/आरंग : आरंग क्षेत्र में अवैध गौवंश तस्करी के खिलाफ आरंग पुलिस ने एक बार फिर कड़ा शिकंजा कसा है. मुखबिर की खबर पर पुलिस ने एक टाटा मैजिक वाहन को जब्त कर उसमें ले जाए जा रहे 4 मवेशियों को से मुक्त कराया. मामले में पुलिस ने दो नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों में मुख्य आरोपी संजय टंडन पहले भी गौ तस्करी के गंभीर मामले में जेल जा चुका है. बाकी आरोपी संजय टंडन के लिए ही काम करते हैं.
आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि एक टाटा मैजिक वाहन नम्बर CG 06 GZ 9607 में कुछ लोग अवैध तरीके से मवेशियों को भरकर पंधी गांव की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते से ले जा रहे हैं. खबर मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पंधी मार्ग पर रणनीतिक घेराबंदी की. कुछ ही समय में संदिग्ध वाहन वहां पहुंचा. जिसे पुलिस ने रोका.
जब पुलिस टीम ने टाटा मैजिक वाहन की तलाशी ली तो उसमें 4 मवेशियों को बांधा गया था. पशुओं के साथ की जा रही इस क्रूरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल उन्हें वाहन से बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर भिजवाया. जब वाहन में सवार लोगों से गौवंश के परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज या अनुमति पत्र मांगे गए तो वे कोई भी वैध कागजात पेश नहीं कर सके. इसके बाद पुलिस ने वाहन और चारों मवेशियों को विधिवत जब्त कर सभी आरोपियों को हिरासत में लिया.
आरंग पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 और 11 के तहत जुर्म दर्ज किया. सभी वैधानिक और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने दोनों नाबालिगों सहित पांचों आरोपियों को स्थानीय न्यायालय में पेश किया. अदालत के आदेश के बाद सभी आरोपियों को जेल (नाबालिगों को बाल सुधार गृह) भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



