फ्लाई ऐश प्लांट में ट्रांसफार्मर लगवाने के एवज में विद्युत विभाग का AE सचिन भगत 27 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, ACB ने पकड़ा

Electricity Department's AE Sachin Bhagat arrested red-handed taking bribe of Rs 27 thousand in lieu of installation of transformer in fly ash plant, caught by ACB

फ्लाई ऐश प्लांट में ट्रांसफार्मर लगवाने के एवज में विद्युत विभाग का AE सचिन भगत 27 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, ACB ने पकड़ा

सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा में एसीबी की टीम ने सीएसपीडीसीएल के लखनपुर डिविजन में पदस्थ सहायक अभियंता सचिन भगत को 27 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा. आरोपी अभियंता ट्रांसफार्मर और कनेक्शन लगवाने के नाम पर पीड़ित से रिश्वत ले रहा था.
दरअसल पीड़ित चंदन सिंह, निवासी ग्राम केंवरी, जिला-सरगुजा द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, अम्बिकापुर में शिकायत की गई थी कि उसकी प्राइवेट जमीन में ब्रीक्स फ्लाई एश का कारोबार करने के लिए विद्युत कनेक्शन / ट्रांसफार्मर लगवाने के लिये कार्यालय सी.एस.पी.डी.सी.एल. लखनपुर, जिला सरगुजा में आवेदन देने गया था. इस दौरान आरोपी सचिन भगत सहायक अभियंता से मुलाकात हुई. उनके द्वारा विद्युत कनेक्शन / ट्रांसफार्मर लगवाने के एवज में 40,000 रुपये रिश्वत की मांग की गई.
प्रार्थी रिश्वत नहीं देता चाहता था. बल्कि रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था. शिकायत सत्यापन के दौरान मोलभाव कर 27,000 रुपये लेने आरोपी AE राजी हुआ. 29 जनवरी को ट्रेप आयोजित कर सहायक अभियंता को 27,000 रिश्वत लेते रंगे हाथो पकडा गया. इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI