महादेव सट्टा एप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज, CBI ने बनाया आरोपी, छत्तीसगढ़ की सियासत में मची हलचल

FIR registered against former Chief Minister Bhupesh Baghel in Mahadev Satta App case, CBI made him accused, stir in Chhattisgarh politics

महादेव सट्टा एप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज, CBI ने बनाया आरोपी, छत्तीसगढ़ की सियासत में मची हलचल

रायपुर: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने महादेव बेटिंग एप मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आरोपी बनाया है. सीबीआई ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है. एफआईआर में महादेव एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल समेत कुल 21 आरोपियों के नाम शामिल हैं.
सीबीआई ने अपनी एफआईआर में महादेव एप के प्रमोटर रवि उप्पल, सौरभ चंद्राकर, असीम दास, सतीश चंद्राकर, चंद्रभूषण वर्मा और भीम सिंह को भी आरोपी बनाया है. बताया जा रहा है कि अब सीबीआई उनसे पूछताछ कर सकती है.
छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल 
इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर महादेव बेटिंग एप के प्रमोटरों से संबंध रखने और उन्हें संरक्षण देने का आरोप है. सीबीआई इस मामले में गहराई से जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. इस एफआईआर के सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल मच गई है. और विपक्ष ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है. कांग्रेस ने भूपेश बघेल के खिलाफ लगे आरोप को इंकार करते हुए कहा कि छवि खराब करने के लिए यह किया गया है.
बता दें कि इससे पहले विशेष सीबीआई अदालत ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 2017 के चर्चित सेक्स सीडी कांड में बरी कर दिया था. वकील ने कहा था कि मजिस्ट्रेट ने पाया कि मामले में दायर आरोपपत्र में बघेल के खिलाफ लगाए आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं. जिसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ लगाई गई सभी धाराएं हटाने का आदेश दे दिया. कोर्ट ने कहा कि उनके खिलाफ मुकदमा चलाने का कोई आधार नहीं है अधिवक्ता मनीष दत्त ने कहा कि बघेल को झूठे मामले में फंसाया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI