खाद व्यापारी से 7 लाख की लूट, देसी कट्टा की आड़ में वारदात को दिया अंजाम, दो नकाबपोश बदमाश फरार, व्यापारियों में दहशत का माहौल
Fertilizer trader robbed of Rs 7 lakh, crime committed under cover of country-made pistol, masked miscreants absconded, police on the lookout
जांजगीर : जांजगीर-चांपा जिले के नैला में एक बड़ी वारदात सामने आई है जहां खाद व्यापारी से सात लाख रुपये से ज्यादा की लूट की गई. वारदात के बाद एसपी विजय पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप तथा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और बदमाशों की तलाश कर रही है. इस वारदात से क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक नैला के व्यापारी का नाम अरुण अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि वह कलेक्शन की रकम बैग में रखकर स्कूटी से जा रहा था. तभी नैला चौकी क्षेत्र के बालाजी लॉज के पास बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया. इसके बाद एक बदमाश ने देसी कट्टा दिखाकर उसे डराया और बैग में रखे सात लाख रुपये से ज्यादा की रकम लेकर दोनों फरार हो गए..
फिलहाल वारदात के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँचकर व्यापारी के साथ घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस की अलग-अलग टीमें जांच में जुटी हुई हैं. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और व्यापारी द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर बदमाशों की पहचान की कोशिश की जा रही है.
लूट की इस बड़ी वारदात को लेकर एसपी विजय पांडेय ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए वे स्वयं मौके पर पहुँचे थे। बदमाशों की पतासाजी के लिए पुलिस हर संभव दिशा में जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
वहीं रायपुर में अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हत्या, लूट, चोरी जैसी वारदातें आम हो गई हैं. शहर में जिस तेजी से अपराध बढ़े हैं. उसे देखकर यह कहना भी गलत नहीं होगा कि अपराधियों में पुलिस का खौफ अब नहीं है. क्योंकि शहर में अब दिनदहाड़े लूट की घटना भी होने लगी है.
ऐसी ही एक घटना सोमवार शाम करीब 7 बजे कुकुरबेड़ा डुमरतालाब विप्र कालेज के पास घटी. जहां दोपहिया वाहन सवार दो नकाबपोशों ने कट्टा की नोक पर स्कूटी सवार युवक से रुपए लूट लिया और फरार हो गए. हालांकि इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं दूसरे की तलाश में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



