पहले शराब पार्टी फिर कुल्हाड़ी से काटकर लाश के साथ ही सो गया नशेड़ी पति, सुबह नशा उतरा तो पत्नी की लाश देख उड़े होश, आरोपी गिरफ्तार

First a liquor party, then a drunken husband chopped his wife's body with an axe and slept with it. When the intoxication wore off in the morning, he was shocked to see his wife's dead body. The accused was arrested.

पहले शराब पार्टी फिर कुल्हाड़ी से काटकर लाश के साथ ही सो गया नशेड़ी पति, सुबह नशा उतरा तो पत्नी की लाश देख उड़े होश, आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, नशे में धूत पति ने अपनी पत्नी की टांगी से हत्या कर दी. यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के लाछा गांव की है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के लाछा गांव में रहने वाले आरोपी केवल सिंह और उसकी पत्नी रानिया के बीच भी आए दिन विवाद होता था. दोनों शराब के आदी थे. बीती रात शराब पीने के बाद फिर विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में केवल सिंह ने पास रखी टांगी की बेंत से पत्नी रानिया के सिर और पेट पर वार कर दिया. इसके बाद वह सो गया.
सुबह उठने पर जब पत्नी को मृत देखा तो घबराया. पड़ोसियों की सूचना पर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर कत्ल में इस्तेमाल टांगी जब्त कर ली है. पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है. इन घटना ने एक बार फिर दिखा दिया है कि नशे और पारिवारिक विवादों का अंजाम कितना खौफनाक हो सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t