कांग्रेस नेता के भतीजे ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारी, दो साल से नीट की पढाई कर रहे छात्र की कमरे में मिली लाश, पसरा मातम
Congress leader's nephew shot himself with a licensed gun; student studying for NEET for two years found dead in room, sparking mourning
बिलासपुर/सरकंडा : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हैरान कर दिया. सोमवार दोपहर राजकिशोर नगर के सरकंडा थाना क्षेत्र में कांग्रेस नेता का भतीजे और बिल्डर चित्रसेन सिंह के बेटे संस्कार सिंह ने 20 साल ने लाइसेंसी 12 बोर बंदूक से खुद को गोली मार ली. घरवालों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. यह मामला राजकिशोर नगर के थाना क्षेत्र का है.
परिजनों के मुताबिक दोपहर करीब 12 बजे संस्कार ग्राउंड फ्लोर से अपनी दूसरी मंजिल के कमरे में गया. दरवाजा अंदर से बंद कर लिया. फौरन बाद उसने लाइसेंसी पिस्टल को गर्दन से सटा कर फायरिंग कर दी. गोली जबड़े को पार करते हुए बाहर निकल गई. जिससे वह खून से सनकर फर्श पर ढेर हो गया. गोली की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य दौड़ पड़े. दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने पर भयानक मंजर सामने आया. कमरा खून से रंगा था.
आशंका जताई जा रही है कि भोपाल में रहकर NEET की तैयारी करने वाला यह युवक डिप्रेशन का शिकार था. जो लगातार नाकामी से जूझ रहा था. इन दिनों वह घर आया था. संस्कार सिंह के पिता चित्रसेन सिंह है जो बिल्डर है. वह पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के करीबी कांग्रेस नेता अजय सिंह का भतीजा है.
खुदकुशी की खबर पुलिस को दी गयी है. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पंहुचकर मामले की जाँच में जुट गयी है. युवक ने किस वजह से सुसाइड किया है. अभी इसका पता नहीं चल सका है. माना जा रहा है युवक तनाव में था. जिस वजह से उसने खौफनाक कदम उठाया. फ़िलहाल पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.
घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. राजनीतिक और सामाजिक वर्गों में इस हादसे को लेकर गहरा दुःख और स्तब्धता है. संस्कार की मौत ने न सिर्फ परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया. बल्कि एक बार फिर यह सवाल भी खड़ा किया है कि युवाओं में बढ़ते तनाव और मानसिक दबाव को समाज किस तरह समय रहते पहचान और संभाल पाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



