धमतरी में खारुन नदी के तेज बहाव में नहाने उतरा युवक, दोस्तो के नजरो के सामने ओझल हो गया सोहन, ओझल, 30 घण्टे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
A young man went to bathe in the strong current of the Kharun River in Dhamtari. He disappeared before his friends' eyes. A rescue operation has been underway for 30 hours.
धमतरी : धमतरी और दुर्ग जिले की सीमा पर बहने वाली खारुन नदी में नहाने उतरे एक युवक के तेज बहाव में बह जाने की खबर है. यह दुखद घटना भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम पचपेड़ी में हुई है. घटना को 24 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है. लेकिन देर शाम तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया है. पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पचपेड़ी निवासी सोहन निषाद उम्र 30 साल अपने तीन दोस्तों टोमेश्वर यादव, पंकज यादव और बबलू साहु के साथ शनिवार शाम को रानीतराई से माता की श्रृंगार सामग्री लेकर लौट रहे थे.
लौटते समय सोहन निषाद ने निपानी-टिपानी के पास खारुन नदी में नहाने की इच्छा जताई. दोस्तों के मना करने के बावजूद सोहन अकेले ही नदी तट पर शमशान घाट के पास कपड़े रखकर पानी में उतर गया. नहाते समय वह नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया और बहने लगा.
सोहन जब मदद के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगा. तब प्रतिक्षालय में मोबाइल से गेम खेल रहे उसके दोस्तों की नजर उस पर पड़ी. हालांकि तब तक सोहन गहरे पानी में जा चुका था. तेज बहाव और गहरी नदी के कारण किसी भी दोस्त ने नदी में कूदने की हिम्मत नहीं दिखाई और सोहन उनके देखते ही देखते बहकर ओझल हो गया.
घटना की जानकारी मिलने पर सोहन के पिता उत्तम निषाद ने भखारा थाना में खबर दी. भखारा थाना प्रभारी प्रमोद अमलतास ने बताया कि शनिवार शाम करीब 4 बजे खबर मिलने के बाद तुरंत गोताखोरों की टीम बुलाई गई.
धमतरी जिला सेनानी शोभा ठाकुर के निर्देश पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया गया. लेकिन अंधेरा होने की वजह से शनिवार रात को कोई कामयाबी नहीं मिल पाई. रविवार सुबह से ही गोताखोरों की टीम ने फिर से सर्च ऑपरेशन शुरु कर दिया है. समाचार लिखे जाने तक बहे हुए युवक सोहन निषाद की खोज खबर नहीं मिल पाई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



