होली से पहले पिस्टल के साथ हिस्ट्रीशीटर बद्री गिरफ्तार, मारपीट-बलवा-लूट-हत्या का प्रयास 2 दर्जन से ज्यादा अपराधों में जा चूका जेल, हथियार बरामद

History-sheeter Badri arrested with pistol before Holi; jailed for over two dozen crimes including assault, rioting, robbery, attempt to murder

होली से पहले पिस्टल के साथ हिस्ट्रीशीटर बद्री गिरफ्तार, मारपीट-बलवा-लूट-हत्या का प्रयास 2 दर्जन से ज्यादा अपराधों में जा चूका जेल, हथियार बरामद

रायपुर : पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) द्वारा नॉर्थ जोन के सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की टीम को अवैध तरीके से पिस्टल और कट्टा रखकर घुमने वालों और इसकी अवैध तरीके से खरीदी-बिक्री करने वालों के बारे में जानकारी इकठ्ठा कर तस्दीक किया जाकर इस पर प्रभावी रुप से रोक लगाने व कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है.
जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रुप से रोक लगाने के लिए अपने-अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाने के साथ ही पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस बारे में खबर इकठ्ठा की जा रही है,
इसी कड़ी में 1मार्च 2026 को थाना उरला पुलिस की टीम को खबर मिली कि थाना उरला क्षेत्रांतर्गत बीरगांव दुर्गानगर क्षेत्रांतर्गत निर्माणाधीन कॉम्पलेक्स पास 1 व्यक्ति अपने पास पिस्टल रखा है. जिस पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा द्वारा थाना प्रभारी उरला को आरोपी को पिस्टल के साथ रंगे हाथ पकडने निर्देशित किया गया.
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ कर आरोपी को थाना उरला का हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद आमीर उर्फ बद्री के रुप में चिन्हांकित किया गया. पिस्टल रखने के बारे में मोहम्मद आमीर से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी तरह का कोई दस्तावेज पेश न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था.
जिस पर आरोपी मोहम्मद आमीर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 नग पिस्टल और कारतूस जप्त कर आरोपी के खिलाफ थाना उरला में अप.क्र 66/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट का जुर्म दर्ज किया गया.
आरोपी मोहम्मद आमीर उर्फ बद्री थाना उरला का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ थाना माना, मौदहापारा, खमतराई तथा उरला में मारपीट, बलवा, लूट, हत्या का प्रयास सहित अन्य मामलों के करीब 2 दर्जन से ज्यादा जुर्म में जेल में रह चुका है साथ ही आरोपी के खिलाफ पूर्व में जिलाबदर की कार्यवाही भी की जा चुकी है.
गिरफ्तार आरोपी
मोहम्मद आमीर पिता मोहम्मद अशरफ उम्र 25 साल निवासी दुर्गानगर बीरगांव थाना उरला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB