खौफनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, पहिए के नीचे आया मितानिन का पैर, हालत नाजुक, मरीज समेत 3 घायल

Horrible road accident, high speed trailer hit the bike, Mitanin's leg came under the wheel, condition critical, 3 injured including the patient

खौफनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, पहिए के नीचे आया मितानिन का पैर, हालत नाजुक, मरीज समेत 3 घायल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : मरवाही थाना क्षेत्र के लोहारी बस स्टैंड के पास बुधवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक पर सवार दो महिलाएं घायल हो गईं. जिनमें स्वास्थ्य मितानिन सुशीला केवट की हालत बेहद नाजुक है.
मिली जानकारी के मुताबिक चंगेरी निवासी सुशीला केवट एक मरीज धनमतिया बाई को, जो पेट दर्द से पीड़ित थी. दुर्गेश केवट की बाइक से मरवाही अस्पताल ले जा रही थी. तभी लोहारी बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में सुशीला केवट का एक पैर ट्रेलर की चपेट में आने से बुरी तरह कुचल गया. जबकि दूसरी महिला धनमतिया बाई भी घायल हो गई. बाइक चला रहे दुर्गेश केवट को मामूली चोटें आईं.
हादसे के बाद सुशीला केवट की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स, बिलासपुर रेफर कर दिया गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है और ट्रेलर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB