ये कैसे हो गया!, आरटीओ की लापरवाही या साजिश, सेम नंबर की सड़क में दौड़ रहीं दो गाड़ियां, जांच कर दोषी के खिलाफ कार्यवाही की मांग

How did this happen? Negligence or conspiracy by the RTO? Two vehicles with the same number running on the road. Demand for investigation and action against the guilty.

ये कैसे हो गया!, आरटीओ की लापरवाही या साजिश, सेम नंबर की सड़क में दौड़ रहीं दो गाड़ियां, जांच कर दोषी के खिलाफ कार्यवाही की मांग

धमतरी : धमतरी और दुर्ग शहर में एक ही नंबर की दो ट्रक चलाने का मामला सामने आया है. जिसमे दो वाहनों पर एक समान नंबर प्लेट लगा है. और सड़क पर दोनों चल रही है. धमतरी के रियाजुद्दीन ने सिटी कोतवाली में इस मामले की शिकायत की है. यह मामला धमतरी सिटी कोतवाली थाना इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी के ट्रक मालिक मोबिनुद्दीन ने बताया कि मेरे पास ट्रक नम्बर CG17 H 1721 है. मुझे खबर मिली कि मेरी ट्रक नम्बर CG17 H 1721 यानी नकली नम्बर प्लेट लगाकर दुर्ग में कोई अज्ञात व्यक्ति ट्रक चला रहा है. इस बात की जानकारी मिलते ही मैंने सिटी कोतवाली धमतरी को सुचना दी.
उन्होंने कहा कि मुझे आशंका है कि मेरी ट्रक का डुप्लीकेट नम्बर का इस्तेमाल कर अवैध काम किया जा रहा होगा. इसलिए फौरन इस बात की जांच होनी चाहिए. और धोखाधड़ी के आरोपी की खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए.
उन्होंने कहा कि DMO से हर साल रिचार्ज करता हूं. जब रिनिवल कराने पहुंचे तब हमें जानकारी मिली कि आपके नम्बर से ही एक गाड़ी दुर्ग में चल रही है. मैं चाहता कि मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t