रेलवे स्टेशन से युवक का अपहरण, घर में अननैचुरल सेक्स, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर की डेढ़ लाख की डिमांड, आरोपी गोविंदा गिरफ्तार
A young man was kidnapped from a railway station, forced into unnatural sex at home, and threatened to make the video viral, demanding 1.5 lakh rupees. The accused, Govinda, was arrested.
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवक का अपहरण कर उसके साथ अन नैचुरल सेक्स किया गया और इसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया गया. वहीं पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी गोविंदा को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मजदूरी करने रामानुजगंज से गुरजरात जा रहा एक युवक का रायपुर रेलवे स्टेशन से अपहरण कर लिया गया. इसके बाद उसके साथ अन नैचुरल सेक्स किया गया और उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर डेढ़ लाख रुपए की मांग की. आरोपी की चंगुल से भागे युवक ने इसकी शिकायत थाने में की. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
रामानुजगंज निवासी पीड़ित युवक मजदूरी के लिए सुरत जा रहा था और ट्रेन पकड़ने के लिए रायपुर रेलवे स्टेशन आया था. तभी उसकी मुलाकात गोविंदा धृतलहरे से हुई. जिसने खुद को मदद करने वाला बताया और उसे जल्द ही ट्रेन और बस दिलाने की बात कही. इसके बाद उसे अपने साथ ले गया और फिर सुनसान जगह पर ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया.
इसके बाद युवक के साथ मारपीट की गई और उसके साथ अन नैचुरल सेक्स भी किया गया. इस दौरान आरोपी ने वीडियो भी बना लिया और उसके परिजनों को भेजकर डेढ़ लाख रूपए की फिरौती मांगने लगा. इधर आरोपी के चंगुल से किसी तरह आजाद हुआ युवक अपने गांव पहुंचा और फिर मामले की शिकायत रामानुजगंज थाने में की.
रामानुजगंज ने जीरो में FIR दर्ज करते हुए इसे विधानसभा पुलिस को ट्रांसफर कर दिया. इधर विधानसभा पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी गोविंदा धृतलहरे को गिरफ्तार कर लिया और आरोपी से पूछताछ में यह भी जांच की जा रही है कि क्या वह पहले भी इस तरह लोगों को निशाना बनाता था या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



