रेलवे स्टेशन में मिली 10-15 दिन की नवजात बच्ची, पुलिस और चाइल्ड लाइन की मदद से जिला अस्पताल में मासूम बालिका भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

A 10-15 day old newborn girl was found at the railway station. With the help of the police and Child Line, the innocent girl was admitted to the district hospital. The police is investigating.

रेलवे स्टेशन में मिली 10-15 दिन की नवजात बच्ची, पुलिस और चाइल्ड लाइन की मदद से जिला अस्पताल में मासूम बालिका भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर चांपा : कलेक्टर जन्मेजय मोहबे के निर्देशानुसार और अनीता अग्रवाल जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में तथा गजेंद्र सिंह जायसवाल जिला बाल संरक्षण अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन चांपा के प्लेटफार्म नंबर 4 में मिले अति संवेदनशील मामला सामने आया है.
जहां नवजात शिशु के मिलने की खबर मिलते ही रेल्वे पुलिस और चाइल्ड लाइन की मदद से जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया. बालिका जिसकी उम्र उम्र 10 से 15 दिन को बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत करते हुए बाल कल्याण समिति के आदेश से विशेषीकृत दत्तक कोरबा ग्रहण एजेंसी में संरक्षण प्रदान किया गया.  वर्तमान में नवजात शिशु बालिका स्वस्थ है आगे की आवश्यक कार्यवाही की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t