ट्रेलर और सब्जी वाहन में जोरदार भिड़ंत, दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, वाहन के पहियों में फंसकर 2 युवकों की गई जान, माना में हुआ सड़क हादसा

Heavy collision between a trailer and a vegetable vehicle painful death of two brothers two youths lost their lives after getting trapped in the wheels of the vehicle road accident in Mana

ट्रेलर और सब्जी वाहन में जोरदार भिड़ंत, दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, वाहन के पहियों में फंसकर 2 युवकों की गई जान, माना में हुआ सड़क हादसा

नेशनल हाइवे में भीषण हादसा, ट्रेलर और सब्जी वाहन में जोरदार भिड़ंत, दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत

कोरिया : कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में भीषण सड़क हादसा हो गया. ग्राम महोरा में सब्जी वाहन और ट्रेलर वाहन में आपस में टक्कर हो गई. जहां पर पिकअप वाहन में बैठे दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई.
पिकअप वाहन नम्बर CG16 CP 3671 ट्रेलरनम्बर CG15 A 7849 से टक्कर हो गई. जहां तेंदुआ अवारापारा निवासी मूलचंद साहू के पुत्र अभिषेक साहू और अविनाश साहू की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं मृतक के बड़े पिता का बेटा  छोटू घायल बताया जा रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक अभिषेक और अविनाश व छोटू अपने घर तेंदुआ आवरापारा से जमगहना बाजार के लिए पिकअप में सब्जी लोड कर जा रहे थे. तभी महोरा के पास सामने से आ रहे ट्रेलर ने दोनों की आमने सामने से टक्कर हो गई.
टक्कर की आवाज इतनी जबरदस्त थी कि आसपास का इलाका गूंज उठा. आवाज सुन ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे तो अभिषेक वाहन के बाहर था. जिसकी मौके पर ही मौत हो गई. अविनाश और छोटू गम्भीर चोट होने की वजह से बेहोश हो गए. जिन्हें इलाज के लिए ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया. जहां अविनाश ने दम तोड़ दिया. इस हादसे से पूरे गांव में मातम पसर गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

ट्रेलर के पहियों में फंसकर दो युवकों की मौके पर ही मौत

मुंगेली : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर ग्राम किरना और सरगांव के बीच हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.
घटना शुक्रवार देर रात बुखारी पेट्रोल पंप के पास हुई. जहां बाइक सवार युवक ट्रेलर के पहियों में फंस गए और ट्रेलर काफी दूर तक उन्हें घसीटता ले गया. जिससे उनकी मौत हो गई.
युवकों की पहचान हिर्री क्षेत्र के ग्राम मोहदा निवासी दिलहरन पटेल उम्र 22 साल और मन्नू पटेल उम्र 34 साल के रुप में हुई. यह हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों युवक भाटापारा में सगाई कार्यक्रम से लौट रहे थे. हादसे की खबर पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

रायपुर : माना मोड़ के पास हाईवा और बाइक सवार टक्कर बाईक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. मौके पर माना पुलिस मौजूद घटना आज करीब 1: 30 की है.