धमतरी में इंसानियत शर्मसार: गाय के साथ घिनौनी हरकत करने का आरोप, पुलिस ने आरोपी राजू को किया गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश का माहौल
Humanity shamed in Dhamtari: Accused of abhorrent acts against a cow, police arrested accused Raju, sparking outrage in the area.
धमतरी/भखारा :धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोर्रा में गाय के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है. घटना को लेकर बजरंग दल के युवाओं ने भखारा थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान राजू गनीर के रूप में हुई है. ग्रामीणों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप है कि युवक को गाय के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा गया. जिसके बाद स्थानीय युवकों ने उसे पकड़ लिया. घटना की खबर पुलिस को दी गई.
बजरंग दल के युवाओं ने थाने में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. खबर पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. इस मामले में पशु क्रूरता सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है.
बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी इस तरह की विकृत गतिविधियों में शामिल रह चुका है. घटना का वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों और कई संगठनों में नाराजगी बढ़ गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
इस शर्मनाक घटना ने पूरे छत्तीसगढ़ को झकझोर कर रख दिया है. बेजुबान जानवरों के साथ इस तरह की हैवानियत ने समाज की विकृत मानसिकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल गांव में तनाव के हालात को देखते हुए पुलिस सतर्क है और इलाके में लगातार निगरानी रखी जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



