छत्तीसगढ़ में अब आवारा कुत्तों पर नजर रखने स्कूल प्रिंसिपल की ड्यूटी, आवारा कुत्ते अब शिक्षकों के हवाले, DPI ने जारी किया आदेश
In Chhattisgarh, it is now the duty of school principals to monitor stray dogs, and the DPI has issued an order.
रायपुर : छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के प्राचार्यों और संस्था प्रमुखों को आवारा कुत्तों के प्रबंधन का नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया है. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 20 नवंबर को जारी आदेश के मुताबिक स्कूल परिसर या उसके आसपास अगर कोई आवारा कुत्ता दिखाई देता है तो प्राचार्य को फौरन संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत या नगर पालिका के डॉग कैचर अधिकारी को खबर देनी होगी.
यह कदम सुप्रीम कोर्ट के आवारा कुत्तों से संबंधित दिशा-निर्देशों और राज्य पशु चिकित्सा विभाग के पत्र के अनुपालन में उठाया गया है. आदेश में कहा गया है कि स्कूल परिसर में आवारा कुत्तों का प्रवेश पूरी तरह रोका जाए. अगर कोई छात्र कुत्ते के काटने का शिकार होता है तो प्राचार्य की जिम्मेदारी होगी कि बच्चे को फौरन नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जाए और एंटी-रेबीज इंजेक्शन की व्यवस्था की जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



