CGPSC का रिजल्ट घोषित, गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, धमाकेदार 47वीं रैंक की सफलता से परिवार व मित्रों में खुशी की लहर

CGPSC results declared; Gaurav brings glory to Rajim; family and friends rejoice at his impressive 47th rank.

CGPSC का रिजल्ट घोषित, गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, धमाकेदार 47वीं रैंक की सफलता से परिवार व मित्रों में खुशी की लहर

राजिम/गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के हजारों अभ्यर्थियों का इंतजार आज खत्म हो गया है. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है.छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग (CGPSC) की परीक्षा में क्षेत्र के होनहार युवक गौरव सोनी ने 47वीं रैंक हासिल कर अपना व क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से परिवार, मित्रों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.
गौरव के पिता गंगाधर सोनी और माता शोभा सोनी ने बेटे की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए इसे परिवार के लिए अविस्मरणीय क्षण बताया. उधर उनके मित्र पंडित विकास मिश्रा, भारत भूषण, सचिन सोनी, राहुल साहू, तरुण जैन और नागेन्द्र निषाद ने गौरव को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, समर्पण और निरंतर अध्ययन का यह परिणाम है. सभी ने आशा जताई कि गौरव आगे भी राज्य व समाज की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे. गौरव सोनी की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में प्रसन्नता की लहर है और लोग उन्हें शुभकामनाएँ दे रहे हैं.
बता दें कि इस साल देवेश प्रसाद साहू ने कुल 773 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है. उनके बाद स्वप्निल वर्मा 769.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे. जबकि तीसरा स्थान यशवंत कुमार देवांगन को 769 अंकों के साथ मिला.
चौथे स्थान पर पोलेश्वर साहू 767 अंक, पाँचवें पर पारस शर्मा 758 अंक, और छठे स्थान पर शताक्षी पाण्डेय 756.5 अंक प्राप्त करते हुए शामिल हुईं. अंकुश बनर्जी, सृष्टि गुप्ता, प्रशांत वर्मा और सागर वर्मा ने भी शीर्ष दस में अपनी जगह सुरक्षित की.
भर्ती प्रक्रिया और परीक्षा का सफर
राज्य सेवा परीक्षा के लिए आयोग ने नवंबर 2024 में 246 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। इन पदों में डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, जिला रोजगार अधिकारी, पुलिस सेवा और अन्य प्रशासनिक पद शामिल हैं. इस परीक्षा का प्रारंभिक चरण फरवरी में संपन्न हुआ था, जिसके बाद मुख्य परीक्षा 26 से 29 जून के बीच आयोजित हुई. मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों में से 643 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था. जिनमें से अब अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t