3 किलोमीटर साइकिल चलाकर ग्रामीणों से मुलाकात करने पहुंचे विधायक जनक ध्रुव, अचानक अपने बीच पाकर खुशी से गदगद हो गए ग्रामीण
MLA Janak Dhruv came to meet the villagers after riding a bicycle for 3 kilometers The villagers were overjoyed after suddenly finding him among them
गरियाबंद/मैनपुर : बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव गुरुवार को मैनपुर विकासखण्ड क्षेत्र के पहुचविहीन ग्रामों में खुद सायकल चलाकर तीन किलोमीटर उबड़-खाबड़ पथरीले रास्तों में नदी नाले को पार कर पहुंचे तो ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला और ग्रामीणों ने गाजे बाजे फुलमाला और आतिशबाजी फटाखे फोड़कर ऐतिहासिक स्वागत किया.
जनक ध्रुव सुबह 10 बजे मैनपुर ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम नदीपारा पहुंचे. यहा कुम्हार समाज के वरिष्ठ उदेराम पांडे, जोगनी बाई पांडे एंव पुरे ग्रामवासियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया. गांव के सभी गलियों में पैदल भ्रमण किया. और कुम्हार समाज के लोगो के द्वारा विधायक से उन्हे मिलने वाली सरकारी योजनाओं का लाभ नही मिलने की शिकायत की.
ग्रामीणों के मांग पर विधायक ने गांव में सी.सी रोड, नाली निर्माण के साथ ही कई निर्माण कार्यो जल्द ही विधायक मद से स्वीकृत करने की बात कही. कुम्हार समाज के ग्रामीणों से मुलाकात कर उनके द्वारा मिट्टी के बर्तन बनाने वाले चाक को विधायक जनक ध्रुव ने चलाया और कई मिट्टी के बर्तन बनाया.
नदीपारा स्टाप डेम के निरीक्षण करने पहुचे विधायक को ग्रामीणों ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा यहां लाखों रुपये के लागत से स्टाप डेम का निर्माण किया गया है लेकिन स्टाप डेम निर्माण वर्ष के दो साल के भीतर ही टुट-फुटकर क्षतिग्रस्त हो गया. विधायक ने फौरन सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फोन कर स्टाप डेम की मरम्मत करवाने कहा. अगर स्टाप डेम की मरम्मत नहीं किया जाता तो आसपास के सैकड़ों एकड़ किसानों के खेत नदी में तब्दील होने का डर बना हुआ है.
विधायक जनक ध्रुव ग्राम अचानपुर पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनका आत्मीयता के साथ स्वागत किया. यहा माता बीजीपेडीन के दरबार में पहुंचकर पुजा-अर्चना किया और क्षेत्र में सुख शांति समृध्दि और खुशहाली की कामना की.
उबड खाबड पगडंडी रास्ते में तीन किलोमीटर विधायक ने सायकल चलाकर पहुंचा खाम्भाठा
अचानपुर से खाम्भाठा पहुंचने के लिए सड़क नहीं है. पगडंडी और पथरीली उबड़ खाबड़ और तीन नदी नालों को पार कर इस गांव में पहुंचा जाता है. ग्रामीणों के मांग पर विधायक जनक ध्रुव खुद सायकल चलाते हुए खाम्भाठा के लिए निकल पड़े. उनके साथ बडी तादाद में ग्रामीणों के काफिले के साथ सुरक्षा के जवान भी सायकल में खाम्भाठा पहुंचे. आजादी के बाद खाम्भाठा पहुंचने वाला पहले विधायक जनक ध्रुव है. ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले कोई भी विधायक खाम्भाठा नहीं पहुंचा.

विधयक ने स्कूलों में पहुंचकर शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान किया
मैनपुर, अचानपुर, नदीपारा, खाम्भाठा, देहारगुडा पहुचे विधायक जनक ध्रुव ने स्कूल और आंगनबाडी केन्द्रों का निरीक्षण किया और स्कूलों में खुद पहुचकर शिक्षक दिवस के मौके पर साल, श्रीफल भेंट कर शिक्षकों का सम्मान किया. अचानपुर आंगनबाडी भवन बेहद जर्जर हालत में जहां बच्चे जान जोखिम में डालकर पढाई करने मजबूर हो रहे हैं. विधायक जनक ध्रुव ने आंगनबाड़ी का निरीक्षण कर फौरन मरम्मत का निर्देश दिया.
विधायक जनक ध्रुव ने स्कूली बच्चों के साथ माध्याहन भोजन ग्रहण किया
मालूम हो कि बुधवार को मैनपुर विकासखण्ड के पीपलखुंटा में मध्याह्न भोजन में छिपकली गिर जाने की वजह से 23 छात्र छात्राए बीमार हो गए. जिन्हे अमलीपदर अस्पताल में ईलाज के लिए लाया गया. विधायक जनक ध्रुव ने खुद स्कूलों में मध्याह्न भोजन का जायजा लिया और देहारगुडा में बच्चों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन किया. साथ ही मध्याह्न भोजन में गुणवत्ता के साथ साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया.
मैनपुर से नदीपारा, खाम्भाठा और देहारगुडा तक प्रधानमंत्री सड़क का निर्माण किया जाएगा -जनक ध्रुव
क्षेत्र के दौरे पर पहुचे विधायक जनक ध्रुव ने आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैनपुर नदीपारा, अचानपुर, देहारगुडा, खाम्भाठा तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पक्की सड़क का निर्माण किया जाएगा. इसके लिए संबधित अधिकारियों और मंत्री से मुलाकात कर जल्द सड़क स्वीकृत कराई जाएगी.
उन्होने बताया कि इस क्षेत्र के ग्रामों में पहुंचने के लिए सड़क नहीं होने की वजह से आज उन्हें जनता से मिलने सायकल से पहुंचना पड़ा है और मै लगातार पुरे क्षेत्र के ग्रामों का दौरा कर रहा हूं. जहां भी जो समस्या आ रही है. सभी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है.
इस मौके पर प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव, आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष खेदू नेगी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन नागेश, नेयाल नेताम, रामसिंह नागेश, गजेन्द्र यादव, बलदेव नायक, बृजलाल सोनवानी, उकिया बाई, उदेराम, छन्नु साहू, उमांशंकर बेनुराम, दयाराम यादव, गीता ठाकुर, राधा ठाकुर, चेतन नागेश, विजय नागेश, श्यामा ध्रुव, पवन ठाकुर, श्यामा नागेश, बिलासो ध्रुव, एवती कश्यप, बालाराम ध्रुव, किशन मरकाम, उमा, बेनुराम पांडे, ऋषि पटेल, चित्रसेन पटेल, पवन दीवान, लोकेश साण्डे समेत बड़ी तादाद में क्षेत्र के लोग मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



