राजधानी में सौतेले पिता ने ढाई साल के मासूम बच्चे को उतारा मौत के घाट, मां ने दिया साथ, आरोपी मां-बाप को पुलिस ने किया गिरफ्तार

In the capital, a stepfather killed a two-and-a-half-year-old child, his mother supported him, and the accused parents were arrested by the police.

राजधानी में सौतेले पिता ने ढाई साल के मासूम बच्चे को उतारा मौत के घाट, मां ने दिया साथ, आरोपी मां-बाप को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर : कबीर नगर थाना क्षेत्र में हीरापुर सतनामी बस्ती में 18 नवंबर 2025 को दोपहर 12 बजे एक नाबालिग बच्चे की हत्या का मामला सामने आया. मृतक की पहचान प्रशांत सेन पिता शत्रुघन सेन उम्र 2 साल 7 महिना के रुप में हुई है. वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक वारदात की जानकारी कंट्रोल रुम को मिली और मर्ग पंचनामा कर एम्स अस्पताल पहुंचकर मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. पीएम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने मौत को अननेचुरल डेथ (हत्या सम्बंधी) के रुप में दर्ज किया. इस रिपोर्ट के आधार पर अपराध क्रमांक 239/2025 के तहत धारा 103(1), 238, 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई.
जांच में पता चला कि मृतक का सौतेला पिता आकिब खान पिता वकील कुरेशी उम्र 24 साल थाना मोहन नगर जिला दुर्ग. वर्तमान पता हीरापुर सतनामी पारा लगातार पिछले 15 दिनों से प्रशांत सेन को मारपीट कर रहा था.
आरोपी ने बताया कि वह बच्चे को रास्ते से हटाने की नीयत से नाक, सीने और पेट पर अंदरुनी चोटें पहुंचा रहा था. साथ ही बच्चे की मां रेशमी ताम्रकार पत्नी शत्रुघन सेन उम्र 24 साल हीरापुर सतनामी पारा भी इस घटना में आरोपी पाई गई. शुरुआती पूछताछ में मां ने हत्या को छिपाने की कोशिश की थी.
पुलिस ने दोनों आरोपियों के बयान, घटनास्थल निरीक्षण, गवाहों और परिजनों के बयान के आधार पर हत्या की पुष्टि की. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के साथ लगातार मारपीट और उत्पीड़न होने की जानकारी मिलने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
आरोपी आकिब कुरेशी ने खुलासा किया कि वारदात के दिन उसने जानबूझकर बच्चे को चोट पहुंचाई. जिससे उसकी मौत हो गई. यह घटना न सिर्फ समाज में गहरा सदमा पैदा कर रही है. बल्कि बाल संरक्षण और घरेलू हिंसा के मामलों में प्रशासन की सक्रियता की भी जांच कर रही है. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है और सभी सबूतों के आधार पर आरोपियों को न्यायिक रिमांड के लिए भेजा जाएगा. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत हत्या और अपराध छिपाने का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
स्थानीय लोग इस हृदयविदारक घटना से गहरे आहत हैं. और बाल सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने परिवार और समाज से अपील किया कि वे किसी भी तरह की हिंसा की जानकारी फौरन अधिकारियों को दें. ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके.
कबीर नगर थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों के साथ संपर्क बनाए रखा है. और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही सभी सबूतों को सुरक्षित किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि न्यायिक प्रक्रिया के दौरान आरोपी कड़ी कार्रवाई का सामना करेंगे और भविष्य में बच्चों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त कदम उठाए जाएंगे.
गिरफ्तार आरोपी:
1. आकिब खान 24 साल मृतक का सौतेला पिता निवासी दुर्ग, हाल पता- हीरापुर, रायपुर
2. रेशमी ताम्रकार उम्र 24 साल: मृतक की मां निवासी हीरापुर, रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t