प्रेमिका संग संबंध बनाने के दौरान युवक की मौत, खबर से लोग हैरान, पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार, रायपुर की लैब में होगी जांच
A young man died while having sex with his girlfriend, shocking people. Police are awaiting the post-mortem report. The investigation will be conducted in a Raipur lab.
जांजगीर : कालिका होटल में रुके एक युवक-युवती में से युवक की मौत हो गई. जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. शव का पोस्टमार्टम कराया गया. लेकिन शॉर्ट पीएम रिपोर्ट से मौत की साफ वजह सामने नहीं आई है. मामले की जांच के लिए बिसरा प्रिजर्व किया गया है और अब इसे रायपुर की लैब भेजा जाएगा. बिसरा रिपोर्ट मिलने के बाद ही युवक की मौत की असल वजह का पता चल सकेगा.
मिली जानकारी के मुआबिक मृतक कृशचंद देवांगन निवासी जावलपुर और बिर्रा की रहने वाली युवती की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी और इससे पहले दोनों की 2-3 मुलाकात हो चुकी थी. 15 नवंबर को युवक और युवती जांजगीर के कालिका होटल में रुके थे.
रात में युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवक के पेट में कुछ टेबलेट भी मिली हैं. इस मामले में पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच कर रही है. शॉर्ट पीएम रिपोर्ट से मौत की साफ वजह सामने नहीं आई है. इसलिए डॉक्टर ने जांच के लिए बिसरा प्रिजर्व किया है. अब बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



