लड़की ने बहुमंजिला इमारत से कूदकर की खुदकुशी, मचा हड़कंप, कॉलेज में पढ़ने वाली फर्स्ट ईयर की छात्रा ने घर पर लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
Girl commits suicide by jumping from multi-storey building creates panic first year college student hangs herself at home police engaged in investigation
कॉलेज में पढ़ने वाली फर्स्ट ईयर की छात्रा ने घर पर लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुर/सीपत : बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम उच्चभट्ठी में एक 19 साल की युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मामले की खबर पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम उच्चभट्टी के भाठापारा निवासी अर्जुन सूर्यवंशी की 19 साल कीबेटी पूजा सूर्यवंशी सीपत कॉलेज में फर्स्ट ईयर की छात्रा थी.
बताया जा रहा है कि छात्रा का मानसिक संतुलन पिछले चार-पांच महीना से खराब था. जिसका इलाज सिम्स हॉस्पिटल बिलासपुर में चल रहा था. इसी बीच युवती बुधवार को घर के कमरे में दुपट्टा के सहारे फांसी पर लटक गई. उस वक्त घर के सदस्य काम से बाहर गए थे. परिजन जब घर पहुंचे तब घटना की जानकारी हुई. परिजन ने पुलिस को खबर किया. मौके पर पहुंची सीपत पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
लड़की ने बहुमंजिला इमारत से कूदकर की खुदकुशी, मचा हड़कंप
कोटा : कोटा शहर के जवाहर नगर इलाके में एक मल्टीस्टोरी बिल्ड़िंग से कूदकर एक युवती ने सुसाइड कर लिया. घटना मंगलवार रात 8 बजे के आसपास की है. ऊंचाई से गिरने से मौके पर ही मौत हो गई. घटना का पता लगने पर मौके पर मौजूद लोग उसे लेकर न्यू मेडिकल हॉस्पिटल पहुंचे और पुलिस को खबर दी. फिलहाल खुदकुशी की वजह सामने नहीं आई है.
जवाहर नगर थाना सीआई हरिनारायण शर्मा ने बताया कि 19 साल की जिया खंडेलवाल उम्र 19 साल छावनी कोटा की रहने वाली थी. मृतक छात्रा के पिता डॉक्टर हैं. वह दो बहनों में बड़ी थी. रिया के पिता डॉ. नितिन खंडेलवाल का शहर में नर्सिंग होम है.
मंगलवार को शाम 7 बजे करीब झालावाड़ रोड स्थित राजीव गांधी नगर में ट्राईपोलिस बिल्डिंग में रहने वाली अपनी मौसी के घर गई थी. उसकी मौसी बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर में फ्लैट में रहती है. कुछ देर बाद ही युवती ने बिल्डिंग से कूदकर खुदकुशी कर लिया. युवती ऊंचाई से गार्डन में आकर गिरी.
रात 8 बजे करीब पुलिस को खबर मिली. युवती कॉमर्स की कोचिंग कर रही थी. अभी ये साफ नहीं हुआ कि युवती ने कौन से फ्लोर से कूदकर खुदकुशी किया. परिजनों से बातचीत के बाद ही खुदकुशी की वजह सामने आ सकती है. छात्रा के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.
डीएसपी राजेश टेलर ने बताया, 'रिया खंडेलवाल डिप्रेशन में थी. जैसा परिजनों ने बताया. उन्होंने आगे कहा परिजन काफी सदमे में हैं. फिलहाल पढ़ाई का ही कारण सामने आया है. घटना काफी दुखद है. पुलिस ने रिया के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया है. और मामला दर्ज कर लिया है. घटना के बाद से ही रिया के परिवार वाले गहरे सदमे में है. यह घटना कोटा में बढ़ते पढ़ाई के दबाव और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर उसके प्रभाव को दर्शाती है.
बता दें कि इस साल की यह 16वीं घटना है. बता दें कि पिछले साल 2023 में कुल 29 छात्र-छात्राओं ने खुदकुशी की थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



