फटाखा दुकानों में छापा, प्रशासन ने लिया सख्त रुख, जय गणेश ट्रेडर्स को कारण बताओ नोटिस जारी, सुरक्षा के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

Raid in firecracker shops administration took strict stance show cause notice issued to Jai Ganesh traders guidelines issued for security

फटाखा दुकानों में छापा, प्रशासन ने लिया सख्त रुख, जय गणेश ट्रेडर्स को कारण बताओ नोटिस जारी, सुरक्षा के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

बिलासपुर : हाल ही के जगमल चौक स्थित पटाखा दुकान में हुए हादसे के बाद प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो चुका है. सुरक्षा के मद्देनजर कलेक्टर के निर्देशानुसार पूरे जिले में पटाखा दुकानों की सघन जाँच शुरु कर दी गई है. इस कार्यवाही का नेतृत्व एसडीएम पीयुष तिवारी द्वारा किया जा रहा है. जो जिला प्रशासन के तहत गठित एक विशेष टीम का हिस्सा हैं.
जय गणेश ट्रेडर्स, तोरवा नाका चौक, बिलासपुर की जांच एसडीएम बिलासपुर पीयूष तिवारी द्वारा पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव सेफ्टी आर्गेनाइजेशन (PESO) से कराई गई. पैसों की जांच में लिमिट से ज्यादा तादाद में भण्डारण और सुरक्षा उपकरणों की अपर्याप्त व्यवस्था की पुष्टि की गई. जिसके आधार पर जय गणेश ट्रेडर्स, तोरवा नाका चौक, बिलासपुर की फटाखा लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी गई है. और प्रोपराइटर को कारण बताओ नोटिस देकर 21 दिनो का समय दिया गया. नोटिस में संतोषप्रद जवाब नही दिए जाने पर लाइसेंस निरस्त की जाएगी.
कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से पूरे शहर और आस-पास के इलाकों में पटाखा दुकानों की जांह के निर्देश जारी किए। इस निर्देश के तहत एसडीएम के नेतृत्व में तहसीलदार, अतिरिक्त तहसीलदार और नायब तहसीलदार की टीम ने  बिलासपुर के खपरगंज और जूनी लाइन स्थित पटाखा दुकानों पर छापेमारी की और व्यापक जांच की.
जांच के दौरान दुकानदारों से उनके अनुज्ञप्ति लाइसेंस की पुष्टि की गई और यह देखा गया कि उनके पास मौजूद स्टॉक उचित मात्रा में है या नहीं. साथ ही यह सुनिश्चित किया गया कि पटाखों का भंडारण उचित सुरक्षा मानकों के मुताबिक किया जा रहा है या नहीं. अगर किसी दुकान में अनियमितता पाई गई. तो तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
प्रशासन ने जाँच के बाद एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है. जिसमें सभी दुकान की स्थिति और सुरक्षा मानकों का विस्तृत विवरण दर्ज किया गया है. इन रिपोर्टों के आधार पर दुकानदारों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए हैं. यह जाँच सिर्फ बिलासपुर तक सीमित नहीं रहेगी। कलेक्टर के निर्देशानुसार, अन्य शहरों और कस्बों में भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb